Lucknow STF Action: आधी रात छापेमारी में बड़ा नेटवर्क बेनकाब, चौंकाने वाली बरामदगी से मचा हड़कंप

स्पेशल टास्क फोर्स (STF) उत्तर प्रदेश को एक बार फिर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। STF की टीम ने 18 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 733 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 18 March 2026, 12:45 PM IST

Lucknow: स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को एक बार फिर से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। STF की टीम ने 18 मार्च 2026 को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को 733 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। बता दें कि बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1.83 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

गिरफ्तार तस्करों की हुई पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद कुशवाहा, निवासी मर्दन नाका, थाना कोतवाली बांदा जनपद बांदा तथा जितेंद्र शिव हरे, निवासी ग्राम नेवादा, थाना विवार, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। दोनों लंबे समय से अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह से जुड़े बताए जा रहे हैं।

कैसे हुई गिरफ्तारी

STF टीम ने सटीक सूचना के आधार पर मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में बाबा ढाबा के सामने, महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज के पास छापेमारी की। इस दौरान कंटेनर (HR 55 W 3217) में छिपाकर ले जाए जा रहे गांजे के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी सुबह 1:45 बजे के आसपास की गई।

Indore Fire News: रात की एक गलती ने ली 7 जिंदगियां, आखिर कैसे भड़की आग, क्या है पूरा सच?

बरामदगी में क्या-क्या मिला

कार्रवाई के दौरान STF ने 733 किलोग्राम अवैध गांजा, दो मोबाइल फोन और एक टाटा कंटेनर बरामद किया है। यह खेप बेहद संगठित तरीके से छिपाकर लाई जा रही थी।

ऐसे काम करता है तस्करी का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उनका गिरोह उड़ीसा और आंध्र प्रदेश से कम कीमत पर गांजा खरीदता है और फिर उत्तर प्रदेश, बिहार सहित अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचता है। तस्करी के लिए मध्य प्रदेश के रास्ते का इस्तेमाल किया जाता है और फिर प्रदेश के विभिन्न जिलों में सप्लाई की जाती है। इस ऑपरेशन को STF मुख्यालय के पुलिस उपाधीक्षक धर्मेश कुमार शाही के पर्यवेक्षण में अंजाम दिया गया। टीम ने खुफिया सूचना के आधार पर कई दिनों से निगरानी कर यह कार्रवाई की।

घनघोर बादलों का ‘तूफानी हमला’: यूपी के 23 जिलों में 72 घंटे का अलर्ट, क्या आपके शहर में बन रहे बारिश के आसार?

आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना मोहनलालगंज, कमिश्नरेट लखनऊ में मुकदमा संख्या 104/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/20/29/60 में केस दर्ज किया गया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Location : 
  • Lucknow

Published : 
  • 18 March 2026, 12:45 PM IST