Akhilesh Yadav: तीर-कमान, नजर आसमान; बदली टोपी, मिला सम्मान; लखनऊ में अखिलेश यादव का अलग अंदाज

लखनऊ में बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को एक अलग तरह के अंदाज में देखने को मिला। उनके इस अंदाज को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रहीं है।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 24 June 2026, 3:40 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम के आहट के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का बुधवार को एक अलग तरह का अंदाज देखने को मिला। लखनऊ स्थिति पार्टी कार्यालय में अखिलेश यादव के हाथों में रंग-बिरंगी तीर-कमान थमाई गई। सपा प्रमुख तीर से आसमान की ओर निशाना साधते दिखे। उनके चेहरे पर इस कदर आत्मविश्वास दिख रहा था, जैसे उनका निशाना अचूक हो और जीत पक्की।

दरअसल, अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करने पहुंचे थे। हालांकि प्रेस कॉंफ्रेंस से पहले सपा प्रमुख ने पार्टी के कई नेताओं से मुलाकात की। उनका हालचाल जाना और भावी रणनीति को लेकर भी चर्चा की।

लखनऊ में अखिलेश यादव का अनोखा अवतार

प्रेस कॉंफ्रेंस से ठीक पहले अखिलेश यादव का आदिवासी समुदाय के लोगों ने भव्य स्वागत किया। आदिवासी समुदाय के लोगों ने अखिलेश यादव को अपने पारंपरिक तीर कमान सौंपे, आदिवासी समुदाय और संस्कृति की प्रतीक टोपी पहनाई। अखिलेश यादव ने उनका आभार जताया। तीर-कमान हाथ में लेने के बाद सपा प्रमुख ने आसमान की ओर निशाना साधा। उनके तीर और कमान पकड़ने के अंदाज से लगा कि वे पक्के निशानेबाज हैं।

शरद पवार की पोती की शादी में परिवार समेत शामिल हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव, देखें खास झलकियां

तीर-कमान और टोपी ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

इस दौरान उनके चेहरे से हल्की मुस्कान के साथ मजबूत आत्मविश्वास साफ झलक रह था। ऐसे लग रहा था, जैसे उनका निशाना अचूक और जीत पक्की। आदिवासी समुदाय के लोग भी अखिलेश यादव को एकटक देख रहे थे और उनके अंदाज की प्रशंसा कर रहे थे।

बाद में प्रेस कॉंप्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव कहा कि PDA में A का मतलब आदिवासी है। हमारी समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आदिवासी समाज के लोगों को हम सम्मान दिलाने का काम करेंगे।

DN Exclusive: गौतमबुद्ध नगर के दादरी में भाजपा को धूल चटाएगा अखिलेश यादव का यह खास आदमी

सपा प्रमुख ने कहा कि सपा सरकार बनने पर वन अधिकारी कानून के तहत आदिवासी लोगों को फायदा मिलेगा। समाजवादी पार्टी आदिवासियों को लोहिया योजना के तहत घर देगी। आरक्षण में आदिवासी लोगों को 2 प्रतिशत दिया जाएगा। आदिवासी समाज के लोगों के लिए अलग से थाने बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों को LKG से PG तक मुफ्त में शिक्षा दी जाएगी।

Location :  Lucknow

Published :  24 June 2026, 3:13 PM IST