हिंदी
मायावती का बड़ा बयान (Img: @Mayawati)
Lucknow: BSP प्रमुख मायावती ने मांग की है कि राज्य सरकार गुजरात में ऊना दलित अत्याचार मामले में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाना सुनिश्चित करे। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिलना चाहिए और सरकार को इस मामले को पूरी गंभीरता से लेना चाहिए।
मायावती ने कहा कि 2016 की ऊना घटना के मामले में स्थानीय अदालत द्वारा कई आरोपियों को बरी किया जाना पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ा झटका है। अब उन्हें हाई कोर्ट में केस लड़ने में आर्थिक और कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
ये भी पढ़ें - आखिर विधानसभा चुनाव में BSP किसका बिगाड़ेगी खेल? बसपा के नए दांव से SP-BJP खेमे में मची हलचल
BSP प्रमुख ने याद दिलाया कि घटना के बाद वह खुद पीड़ित परिवारों से मिलने और पूरी जानकारी लेने के लिए ऊना गई थीं। इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने इतने अहम मामले में बड़ी संख्या में आरोपियों के बरी होने पर चिंता जताई।
मायावती ने गुजरात सरकार से आग्रह किया कि वह हाई कोर्ट में इस मामले को मज़बूती से लड़े। उन्होंने यह भी मांग की कि पीड़ित परिवारों को सरकारी खर्च पर काबिल वकील उपलब्ध कराए जाएं ताकि उन्हें न्याय पाने में कोई बाधा न आए।
मायावती ने कहा कि दोषियों को सजा मिलने से पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने सरकार से तुरंत और जरूरी कदम उठाने की अपील की।
Location : Lucknow
Published : 7 August 2026, 1:31 PM IST
Topics : BSP Lucknow News Mayawati UP News UP Politics