
जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जनपद के मलवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयराजपूत में जमीन को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अचानक हिंसक रूप ले बैठा। आरोप है कि जबरन रास्ता निकालने का विरोध करने पर परिवार के ही चार लोगों ने 40 वर्षीय महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी जागेश्वर की पत्नी मायादेवी मंगलवार दोपहर अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान परिवार के ही छोटू उर्फ सुरेश, राकेश और राजेश सहित एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचे और जमीन पर रास्ता निकालने को लेकर विवाद करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर सभी ने घर के अंदर घुसकर मायादेवी को लात-घूंसों से बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट इतनी गंभीर थी कि वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।
Fatehpur News: फतेहपुर वासियों की जिंदगी के साथ बड़ा खिलवाड़, मंडरा रहा मौत का साया
घटना की जानकारी जब अन्य परिजनों को हुई तो घर में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में मायादेवी को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार महिला को अंदरूनी चोटें आई हैं और उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है।
पीड़ित के परिजन
जिला अस्पताल में मौजूद पीड़िता की पुत्री नेहा ने बताया कि आरोपी पक्ष अपनी जमीन पर मकान बना चुका है, लेकिन अब उनकी जमीन से जबरन रास्ता निकालना चाहता है। जब उसकी मां ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। नेहा का कहना है कि आरोपियों की दबंगई के कारण परिवार दहशत में है।
फतेहपुर में आस्था पर वार: हनुमान मंदिर ताला तोड़कर चोरी, उड़ाया घंटा-बाजा
हालांकि घटना के बाद अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना को लेकर तनाव का माहौल बना हुआ है।
Location : Fatehpur
Published : 11 February 2026, 12:58 PM IST