कुशीनगर जिले की समीक्षा बैठक संपन्न, मंत्री ने कार्यों को समय से निपटाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए

कुशीनगर में विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की प्रगति की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने मनरेगा के तहत अधिक से अधिक रोजगार सृजन, सभी जॉब कार्ड धारकों को काम उपलब्ध कराने और स्वयं सहायता समूहों व एफपीओ की संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 23 February 2026, 8:24 PM IST

Kushinagar: जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज यहां विकास भवन सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। विभागवार समीक्षा करते हुए मंत्री जी ने ग्राम्य विकास विभाग के अन्तर्गत मनरेगा में नये रोजगार उत्पन्न करने एवं लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) में नये एफपीओ को जनरेट करने एवं अधिक से अधिक स्वंय सहायता समूहों के जोड़ने के निर्देश दिये गये।

आरईडी की समीक्षा

प्रभारी मंत्री ने कहा कि स्वंय सहायता समूह का, जिनका व्यवसाय बड़ा है, उनकी सूची उपलब्ध करायें तथा आगामी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान इनका कार्यक्रम भी कराने के निर्देश दिये।आरईडी (RED/REDD) की समीक्षा करते हुए मन्त्री जी ने कहा कि निर्माण कार्यों को निर्धारित समय पर शत-प्रतिशत पूर्ण कर हैंड ओवर किया जाये। उन्होंने कहा कि जो निर्माण कार्य अभी प्रारम्भ हुए हैं, उन्हें समय से पूर्ण करायें।

Kanpur Dehat Crime: शादी की खुशियां मातम में बदलीं, युवक ने ससुराल में उठाया ये खौफनाक कदम, जानें पूरा माजरा

प्रधानमंत्री ग्रमीण सड़कों की समीक्षा

प्रधानमंत्री ग्रमीण सड़कों की समीक्षा में मन्त्री ने निर्देशित किया कि जो बसावटें अभी इस योजनाओं से नहीं जुड़ी हैं, उनका तत्काल चयन किया जाय। उन्होंने कहा कि चयन से पहले पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो तथा जन प्रतिनिधियों की सहमति अवश्य ली जाए। उन्होंने कहा कि सड़कों के अनुरक्षण में गुणवत्तापूर्ण तरीके मरम्मत करायें तथा जिनका भगुतान हो गया है, उन्हें समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।

राजस्व विभाग की समीक्षा

राजस्व विभाग की समीक्षा के क्रम में जिलाधिकारी ने मंत्री को अवगत कराया कि धारा 24,67,80,106,34 एवं अन्य धाराओं में पुराने 5 साल, 3 साल के केसों को प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित कराया गया है। मंत्री ने कहा कि रीयल टाइम खतौनी का लगातार पर्यवेक्षण किया जाये। स्वामित्व योजना में घरौनी को कैम्प लगाकर बांटा जाय तथा गांव में घरौनी वितरित को गम्भीता से लें। मंत्री को अवगत कराया गया कि आईजीआरएस में कोई प्रकरण डिफाल्टर नहीं है तथा सतुष्टि का प्रतिशत भी बढ़ गया है।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा

मंत्री ने कहा कि आयुषमान से उपचारित लाभार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी करायी जाय। उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक सामुदायिक एवं जिला चिकित्सालय पर सभी अवश्यक उपकरण तथा आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित किया जाय।

सैयदराजा केस में फरार चल रहा 50 हजार का इनामी आरोपी प्रतापगढ़ से गिरफ्तार, एसटीएफ ने किया बड़ा खुलासा

कृषि विभाग की समीक्षा

कृषि विभाग की समीक्षा लेते हुए मंत्री ने कहा कि योजना के अन्तर्गत जितने आवेदन आये उन सबको शत-प्रतिशत उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने कहा कि फसल बीमा में बढोतरी की जाय। पीएम कुसुम योजना में जितने आवेदन आये सभी को स्वीकृत कर धनराशि जारी करें। उन्होंने पशुपालन विभाग को सभी तहसीलों में पशु चिकित्साधिकारी की नियुक्ति सामान रूप करने के निर्देश दिये।

जनपद की अन्य गतिविधियां

जनपद कुशीनगर के विधानसभा पडरौना में नवीन मंडी स्थल का निरीक्षण किया। कार्य की प्रगति गुणवत्ता का सूक्ष्मता से मूल्यांकन कर संबंधित अधिकारियों से मंडी स्थल के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और समयबद्ध व गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए ।

मंडी में प्रवेश द्वार के पास एक कृषक स्वागत व विश्राम गृह के निर्माण जिसमें अतिथियों के रुकने की व्यवस्था हो, कैंटीन,पानी की टंकी,सुपर मार्केट, वृक्षारोपण, शौचालय,सहित बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्देश दिए। निरीक्षण भवन कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी जिले की कोर कमेटी तथा जिला प्रशासनिक समन्वय समिति की बैठक की।

बैठक में विकास कार्यों, कानून व्यवस्था,जनकल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा के विस्तृत विचार-विमर्श साथ ही सभी के द्वारा दिए गए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों एवं दिए गए सुझावों पर समीक्षा भी की।

-कुशीनगर की समीक्षा बैठक में जनपद के प्रभारी मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने विकास कार्यों को समय से निपटाने और उनकी गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिये। उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की जानकारी ली तथा अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये।

Location : 
  • Kushinagar

Published : 
  • 23 February 2026, 8:24 PM IST