
महराजगंज में रफ्तार का कहर
Maharajganj: कोल्हुई थाना क्षेत्र के खैराघाट के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लोटन भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया।
सीएचसी लोटन में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों युवकों की गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और दोनों का उपचार चल रहा है।
घायलों की पहचान लोटन कोतवाली क्षेत्र के बघेली गांव निवासी अंकित जायसवाल (19 वर्ष) और शिवम (17वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों शनिवार को घर से खाना खाने के बाद बाइक से किसी काम के सिलसिले में नौतनवा गए थे। काम पूरा कर वापस लौटते समय खैराघाट के पास बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई।
एसओ कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है।
Location : Maharajganj
Published : 23 August 2026, 12:31 AM IST
Topics : Bike Accident border road accident Kolhui News Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) Road Accident