हिंदी
त्योहार से पहले प्रशासन की बड़ी तैयारी
Maharajganj: कोल्हुई थाने में आगामी बारावफात त्यौहार को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोल्हुई थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की।
बैठक के दौरान आगामी त्यौहार को लेकर क्षेत्र की शांति व्यवस्था पर चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही त्यौहार के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने की बात कही गई।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि त्यौहार के दौरान किसी प्रकार की समस्या या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस प्रशासन क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
एसओ कोल्हुई कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि आगामी बारावफात त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई है। उन्होंने सभी लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्यौहार मनाने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
Location : Maharajganj
Published : 23 August 2026, 12:45 AM IST
Topics : barawafat 2026 barawafat festival Kolhui Maharajganj News (महाराजगंज न्यूज़) peace committee meeting