Kanpur: बेकाबू वाहन ने उजाड़ा परिवार, बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंदा, मचा कोहराम

कानपुर के सचेंडी में रविवार की रात एक सफर अचानक मातम में बदल गया। करीब 10:30 बजे उदयपुर कंजड़ डेरा के पास बाइक से जा रहे पिता-पुत्र को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन दोनों को रौंदता हुआ मौके से फरार हो गया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 October 2026, 2:50 AM IST
Kanpur: सचेंडी थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब 10:30 बजे को दर्दनाक हादसा हो गया। उदयपुर कंजड़ डेरा के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार पिता-पुत्र को जोरदार टक्कर मार दी और रौंदते हुए फरार हो गया।

मृतकों की पहचान

हादसे में बाम्बी निवासी सुंदरलाल कुशवाहा (55) और उनके इकलौते बेटे मनोज कुशवाहा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को सीएचसी कल्याणपुर ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
परिजन के मुताबिक, सुंदरलाल रविवार को अपने बेटे मनोज के साथ सचेंडी निवासी दामाद फूल सिंह से मिलने आए थे। कुछ देर दामाद के घर रुकने के बाद दोनों बाइक से बाम्बी स्थित घर लौट रहे थे। उदयपुर कंजड़ डेरा के पास पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारी और दोनों पर चढ़ाता  हुआ भाग निकला।
टक्कर लगते ही दोनों लहूलुहान होकर बेहोश बेहोश हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी कल्याणपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दी।

परिवार में मचा कोहराम

पिता-पुत्र की एक साथ मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मनोज परिवार का इकलौता बेटा था और राजमिस्त्री का काम करता था। उसके परिवार में एक छोटी बहन है। एक ही हादसे में पिता और इकलौते बेटे की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

Avinash Mishra बने Khatron Ke Khiladi 15 के विनर, ट्रॉफी से चूके ऋत्विक धनजानी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग निकला। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके।
सचेंडी इंस्पेक्टर दीनानाथ मिश्र ने बताया कि हादसे में पिता-पुत्र की मौत हुई है। वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  5 October 2026, 2:47 AM IST