भाई गया जेल तो भाभी के साथ सोना चाहता था देवर, नहीं मानी बिस्तर वाली बात तो दी ऐसी सजा, अब हुई उम्रकैद

अवैध संबंध बनाने का विरोध करने पर 19 वर्षीय भाभी सिमरन की ईंट से कूंचकर हत्या करने वाले देवर रेहान उर्फ चिपड़ा को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोषी पर 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। हत्याकांड में प्रत्यक्षदर्शी हमराज सिंह की गवाही सजा दिलाने में अहम साबित हुई।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 25 November 2026, 7:12 PM IST

Kanpur News: बड़ा भाई जेल में था और देवर अपनी भाभी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डाल रहा था। भाभी ने उसकी गलत मंशा का विरोध किया तो उसने ईंट से कूंचकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। कानपुर के कर्नलगंज में करीब साढ़े तीन साल पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात में अब अदालत ने अपना फैसला सुनाया है। एडीजे-04 निशा श्रीवास्तव की कोर्ट ने दोषी रेहान उर्फ चिपड़ा को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस हत्याकांड में कब्रिस्तान के पास रहने वाले एक प्रत्यक्षदर्शी की गवाही दोषी को सजा दिलाने में बेहद अहम साबित हुई।

भाई के जेल जाने के बाद भाभी पर बनाता था दबाव

ग्वालटोली के मछली का हाता निवासी जमील बानो ने 15 जून 2023 को कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि उनकी 19 वर्षीय बेटी सिमरन ने अपनी मर्जी से चुन्नीगंज स्थित बिसाती कब्रिस्तान निवासी फैजान उर्फ पप्पू से शादी की थी।

शादी के बाद फैजान एक मामले में जेल चला गया था। जमील बानो ने बताया कि इसके बाद फैजान का छोटा भाई रेहान उर्फ चिपड़ा उनकी बेटी पर अवैध संबंध बनाने का दबाव डालने लगा था। सिमरन जब इसका विरोध करती थी तो वह उसे जान से मारने की धमकी देता था।

कब्रिस्तान में ईंट से कूंचकर कर दी थी हत्या

15 जून 2023 की रात रेहान ने एक बार फिर सिमरन पर अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। सिमरन ने इनकार किया तो रेहान ने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

मामले की सुनवाई एडीजे-04 निशा श्रीवास्तव की अदालत में चल रही थी। एडीजीसी विनोद त्रिपाठी ने बताया कि अभियोजन की ओर से अदालत में कुल सात गवाह पेश किए गए। इनमें कब्रिस्तान के पीछे रहने वाले प्रत्यक्षदर्शी हमराज सिंह की गवाही बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।

प्रतीकात्मक फोटो (Image: Pinterest)

खिड़की से देखी थी वारदात, गवाही ने दिलाई उम्रकैद

प्रत्यक्षदर्शी हमराज सिंह ने अदालत में बताया कि उनका मकान कब्रिस्तान की दीवार से सटा हुआ है। उनके मकान की खिड़की से कब्रिस्तान दिखाई देता है। वारदात वाली रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच उन्हें शोर सुनाई दिया था।

खिड़की खोलकर देखने पर रेहान अपनी भाभी सिमरन पर ईंट से वार करता दिखाई दिया। हमराज ने उसे डांटा भी था। अगली सुबह उन्हें पता चला कि सिमरन का शव उसी जगह पड़ा हुआ था।

एडीजीसी विनोद त्रिपाठी के मुताबिक, प्रत्यक्षदर्शी की गवाही दोषी को सजा दिलाने में अहम साबित हुई। अदालत ने रेहान उर्फ चिपड़ा को आजीवन कारावास और 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।

Location :  Kanpur

Published :  25 November 2026, 7:12 PM IST