हिंदी
Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के सट्टी थाना इलाके में उस समय सनसनी मच गई जब एक युवक ने मारपीट से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया, परिजनों को घटना की जानकारी होते ही आनन फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल ले गए जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बहोरापुर गांव निवासी मिलन कटियार ने जहर खाने से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल किया। जिसमें उसने आरोप लगाते हुए बताया कि वह अपने गांव की गली से गुजर रहा था, तभी बाबू के घरवालों ने उसके साथ बिना किसी वजह के मारपीट कर दी।
कानपुर देहात : मारपीट से आहत होकर युवक ने उठाया खौफनाक कदम
➡️मरने से पहले युवक ने वीडियो बनाकर लगाया दो लोगों पर आरोप
➡️जहरीला पदार्थ खाने के बाद युवक ने बनाया वीडियो
➡️वीडियो इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस ने लिया एक्शन
➡️सट्टी थाना क्षेत्र में हुई घटना#KanpurDehat… pic.twitter.com/ab6TCLc7R4— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) July 14, 2026
मिलन ने कहा कि मारपीट से आहत होकर जहरीला पदार्थ खा लिया है और आत्महत्या करने जा रहे हैं। वीडियो के माध्यम से मृतक मिलन ने प्रशासन से सोनेलाल और अंकित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की थी।
तबियत गंभीर होने पर परिजन मिलन को लेकर नज़दीकी अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज शुरू किया गया। वहीं, इलाज के दौरान मिलन ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से गांव में मातम छा गया। जबकि परिवार में कोहराम मच गया।
मृतक की मां रीता देवी, भाई विशाल और विनय का रो रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना मिलते ही सट्टी थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई और मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक मिलन कटियार ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो बनाया जिसमें गांव के सोनेलाल और अंकित पर मारपीट का आरोप लगाया था। वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों से पुलिस ने पूछताछ करते हुए वायरल वीडियो का परीक्षण किया गया।
मृतक के परिजनों ने गांव के ही सोनेलाल और अंकित के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की।
सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सोनेलाल और अंकित के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, उन्होंने बताया कि नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Location : Kanpur Dehat
Published : 15 July 2026, 4:37 AM IST