हिंदी
भारत ने इंग्लैंड को छह विकेट से हराया
New Delhi: भारतीय टीम ने पहले वनडे मुकाबले में इंग्लैंड को छह विकेट से हराया। इसके साथ ही भारत ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.5 ओवर में 258 रन बनाए। जवाब में भारत ने 45.2 ओवर में चार विकेट पर 262 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत के लिए इस मैच में कप्तान शुभमन गिल, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर ने अर्धशतक लगाए। गिल हालांकि, रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।
रोहित शर्मा और विराट कोहली सस्ते में आउट हो गए थे जिसके बाद गिल और श्रेयस ने तीसरे विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी की। गिल जब 80 रन बनाकर खेल रहे थे तो उनके पैर में कुछ दिक्कत आ गई और वह मैदान से बाहर चले गए।
इसके बाद श्रेयस अय्यर रन आउट हो गए और केएल राहुल भी सस्ते में पवेलियन लौट गए। इसके बाद अक्षर और वाशिंगटन ने मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 102 रनों की अविजित साझेदारी की।
अक्षर ने 39 गेंदों पर पचासा पूरा किया, जबकि वाशिंगटन ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई और अपना अर्धशतक भी पूरा किया। अक्षर नाबाद 57 और वाशिंगटन 52 रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम करन ने एक-एक विकेट झटके।
अक्षर पटेल ने इंग्लैंड के खिलाफ 39 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। अक्षर और वाशिंगटन के बीच पांचवें विकेट के लिए 70+ रनों की साझेदारी हो गई है। भारत का स्कोर 230 रन के पार पहुंच गया है।
भारतीय टीम ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन 43 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद जल्दी-जल्दी विराट कोहली और फिर श्रेयस अय्यर आउट हो गए. एक समय भारत का स्कोर 160 रन पर 4 विकेट था, लेकिन इसके बाद अक्षर पटेल और वॉशिंगटन सुंदर की साझेदारी ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया। इंग्लैंड की ओर से जोफ्रा आर्चर, जोश टंग और सैम कुरन को एक-एक विकेट मिला, जबकि आदिल राशिद, बेथल, डॉसन और विल जैक्स को कोई सफलता नहीं मिली।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही. एक समय टीम का स्कोर 107 रन पर 6 विकेट था. इसके बाद जो रूट (76) और लियाम डॉसन (68) ने सातवें विकेट के लिए 121 रन जोड़कर टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
दोनों बल्लेबाजों की बदौलत इंग्लैंड 47.5 ओवर में 258 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। भारत की ओर से अक्षर पटेल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ ने 2-2 विकेट अपने नाम किए।
गेंदबाजी में भारत के लिए अक्षर पटेल ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके. उन्होंने 9.5 ओवर में 62 रन देकर चार इंग्लिश बल्लेबाजों को आउट किया। प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को दो-दो विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह और शिवम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
Location : New Delhi
Published : 15 July 2026, 1:39 AM IST