हिंदी
गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की बैठक (फोटो: डाइनामाइट न्यूज)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर के विकास खण्ड हसवां कार्यालय परिसर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती हेमलता पटेल ने की।
इस दौरान संगठन की गतिविधियों को मजबूत बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में महिलाओं की भागीदारी और संगठन की भूमिका को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। साथ ही महिलाओं को समाज में अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित रहने का संदेश दिया गया।
बैठक के दौरान सर्वसम्मति से हसवां ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें संगठन की जिम्मेदारियों को ईमानदारी से निभाने के लिए प्रेरित किया।
यहां भी पढ़ें: Fatehpur: तालाब में 3 दिन से छिपा था ‘विशालकाय काल’, जब अचानक सामने आया अजगर; तो कांप उठी लोगों की रूह
नई कार्यकारिणी में श्रीमती संगीता देवी को ब्लॉक अध्यक्ष, श्रीमती मीना सिंह को उपाध्यक्ष, श्रीमती कुसमा देवी को महासचिव, श्रीमती मंजू देवी और श्रीमती कुसमा देवी को सचिव तथा श्रीमती विमला देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा श्रीमती शांति देवी को महामंत्री और कई अन्य महिलाओं को सक्रिय सदस्य के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए हेमलता पटेल ने कहा कि संगठन किसान, मजदूर, महिलाओं और शोषित वर्ग के लोगों पर होने वाले अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, पानी और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन जमीनी स्तर पर सक्रिय रहेगा।
बैठक के बाद संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने खण्ड विकास अधिकारी के माध्यम से जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गौ संरक्षण को लेकर विशेष कदम उठाने, अन्ना मवेशियों से फसलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और ग्रामीण क्षेत्रों में अघोषित बिजली कटौती बंद करने की मांग की गई। इसके अलावा नहरों में सिंचाई के लिए पानी छोड़ने, अधूरी पानी की टंकियों को चालू कराने, खराब रास्तों की मरम्मत, पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना में शामिल करने और स्वयं सहायता समूहों को जल्द वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई।
यहां भी पढ़ें: Fatehpur News: जमीन पर कब्जे की नीयत और खूनी झड़प, जानिए क्यों सुलग उठा यह शांत गांव
संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाने और ब्लॉक स्तर पर महिला शिकायत निवारण सेल की स्थापना की मांग की। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को मिलने वाले फंड में तेजी लाकर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर भी जोर दिया गया। बैठक में उत्तरा सिंह, सरिता देवी, माया देवी, रीता, मनीषा, चन्द्ररेखा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।
Location : Fatehpur
Published : 14 July 2026, 6:03 PM IST