गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक की नई कार्यकारिणी का ऐलान, संगीता देवी बनीं अध्यक्ष, जानें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी
फतेहपुर जिले के हसवां ब्लॉक कार्यालय परिसर में गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक संगठन की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया और महिलाओं के अधिकारों, ग्रामीण समस्याओं तथा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रशासन को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया।