Kanpur Dehat News: रेलवे ट्रैक पार करते समय किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुरवा गांव के सामने गुरुवार शाम एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 28 May 2026, 10:55 PM IST

Kanpur Dehat: दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र अंतर्गत बाबूपुरवा गांव के सामने गुरुवार शाम एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ऐसे हुआ हादसा

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मंगलपुर क्षेत्र के जुरिया गांव निवासी 55 वर्षीय किसान बालक राम पुत्र स्वर्गीय केशेलाल गुरुवार को कृषि कार्य के लिए घर से निकले थे। बताया जा रहा है कि वह बाबूपुरवा गांव के सामने रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे की खबर ग्रामीणों को लगते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक के परिजनों से पूछताछ करती पुलिस

 DN Exclusive: UP में क्यों भाग रहीं हैं बीवियां? 4 बच्चों की मां से लेकर नई दुल्हन तक, वजह जानकर चौंक जाएंगे

परिजनों में मचा कोहराम

आसपास के ग्रामीणों ने मृतक के शव की पहचान करते हुए मृतक के पुत्र सानू राठौर और शनि राठौर को दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और मृतक के शव देखते ही कोहराम मच गया। वहीं, पति की मौत की खबर मिलते ही पत्नी जय देवी बेसुध हो गईं। ग्रामीणों की भी मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

कानपुर में तीन दिन के अंदर नवविवाहिता समेत दो युवतियों ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी

जांच में जुटी पुलिस

सूचना पर पहुंची झींझक चौकी पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। झींझक चौकी पर तैनात उप निरीक्षक ब्रजमोहन यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  28 May 2026, 10:42 PM IST