हिंदी
यूपी में क्यों भाग रहीं महिलाएं फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Lucknow: उत्तर प्रदेश से आए दिन ऐसी खबरें सामने आती हैं, जहां शादीशुदा महिलाएं अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली जाती हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे मामले भले ही मजाक, मीम्स और एंटरटेनमेंट का विषय बन जाते हों, लेकिन जिन परिवारों पर यह बीतती है, उनके लिए यह जिंदगी भर का दर्द बन जाता है। कहीं चार बच्चों की मां प्रेमी संग फरार हो जाती है, कहीं नई नवेली दुल्हन शादी के कुछ दिन बाद ही घर छोड़ देती है। इन घटनाओं के पीछे टूटते रिश्ते, सामाजिक दबाव और बिखरते परिवारों की एक बड़ी कहानी छिपी है।
ताजा मामला हापुड़ जिले से सामने आया है, जहां नगर कोतवाली क्षेत्र के बदनौली गांव में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ घर छोड़कर चली गई। पति के मुताबिक, जब वह घर लौटा तो पत्नी गायब थी। आरोप है कि वह नगदी और जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित ने पुलिस और एसपी कार्यालय में न्याय की गुहार लगाई है। उनका कहना है कि 15 साल पुरानी शादी और चार बच्चों का परिवार एक झटके में टूट गया।
सोशल मीडिया पर वायरल
ऐसा ही मामला कुछ समय पहले कानपुर में भी चर्चा में आया था, जहां पत्नी के घर छोड़ने का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वीडियो में महिला बैग लेकर घर से निकलती दिखाई दी थी। पति ने दावा किया था कि उसने पत्नी को एक युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हुआ और कुछ दिनों बाद महिला कैश और ज्वेलरी लेकर घर छोड़ गई।
रात होते ही क्यों कांप उठते हैं लोग? 99 साल से अधूरी पड़ी ये हवेली, जहां सुनाई देती थीं चीखें!
शादी के महज 30 दिन बाद
बांदा में सामने आया मामला और भी चौंकाने वाला था। यहां शादी के महज 30 दिन बाद एक नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। हैरानी की बात यह रही कि उसका प्रेमी वही फोटोग्राफर बताया गया, जो शादी समारोह की तस्वीरें खींचने आया था। पति पेशे से डॉक्टर था। आरोप था कि महिला लाखों रुपये के जेवर और नकदी भी साथ ले गई। सामाजिक शर्म और दबाव के चलते पति ने कई दिनों बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
Gonda: गोंडा का चमत्कारी शिवलिंग! जिस पर आज भी दिखते हैं ये निशान, मान्यता जानकर रह जाएंगे दंग!
इन घटनाओं का असर कई बार बेहद दुखद रूप भी ले लेता है। हरदोई में पत्नी के घर छोड़ने से परेशान एक मजदूर ने आत्महत्या कर ली थी। वहीं एक अन्य मामले में, पुलिस द्वारा महिला को बरामद किए जाने के बाद गुस्साए पति ने पुलिस कस्टडी में ही पत्नी पर गोली चला दी थी।
हालांकि, हर मामला अलग परिस्थितियों और व्यक्तिगत संबंधों से जुड़ा होता है। लेकिन लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं रिश्तों में बढ़ती दूरी, संवाद की कमी, सामाजिक दबाव और पारिवारिक टूटन जैसे कई गंभीर सवाल खड़े कर रही हैं।
Location : Lucknow
Published : 28 May 2026, 9:29 PM IST
Topics : Latest News lover UP News Wife Husband