हिंदी
बटलर पैलेस फोटो सोर्स- डाइनामाइट न्यूज
Butler Palace Lucknow : नवाबों की नगरी लखनऊ अपनी ऐतिहासिक इमारतों, शाही संस्कृति और पुरानी धरोहरों के लिए दुनियाभर में पहचान रखती है। इन्हीं विरासतों के बीच मौजूद है बटलर पैलेस, जिसे शहर की सबसे रहस्यमयी और चर्चित इमारतों में गिना जाता है। करीब 99 साल पुरानी यह अधूरी हवेली लंबे समय से अपने इतिहास, वीरान माहौल और भूतिया कहानियों की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
अधूरी रह गई थी बटलर पैलेस की कहानी
लखनऊ की प्रमुख धरोहरों में शामिल बटलर पैलेस का इतिहास ब्रिटिश शासनकाल से जुड़ा हुआ है। बताया जाता है कि वर्ष 1907 में अंग्रेज डिप्टी कमिश्नर हरकोर्ट बटलर ने इस महल की नींव रखी थी, जिसके कारण इसका नाम बटलर पैलेस पड़ा। हालांकि, महल का निर्माण कभी पूरा नहीं हो पाया और यह अधूरी इमारत समय के साथ रहस्य और चर्चाओं का हिस्सा बनती चली गई।
जंगल में आत्माओं का वास
स्थानीय कथाओं के अनुसार, जिस स्थान पर यह महल बनाया गया, वहां पहले घना जंगल हुआ करता था। लोगों के बीच यह मान्यता भी प्रचलित है कि उस जंगल में आत्माओं का वास था। बाद में वर्ष 1915 में राजा महमूदाबाद ने इस इमारत को दोबारा संवारने और निर्माण कार्य आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान गोमती नदी में आई बाढ़ से महल का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। भारी नुकसान के बाद निर्माण कार्य एक बार फिर अधूरा छोड़ दिया गया।
Gonda: गोंडा का चमत्कारी शिवलिंग! जिस पर आज भी दिखते हैं ये निशान, मान्यता जानकर रह जाएंगे दंग!
भूतिया कहानियों ने बढ़ाया रहस्य
बटलर पैलेस को लेकर वर्षों से कई डरावनी कहानियां भी सुनने को मिलती रही हैं। वीरान खंडहर, घने पेड़-पौधे, जंगली घास और हमेशा पसरा सन्नाटा इस जगह को और रहस्यमयी बना देता है। स्थानीय लोग इसे शहर के “मोस्ट हॉन्टेड प्लेस” के रूप में भी जानते हैं।
Location : Lucknow
Published : 28 May 2026, 7:50 PM IST
Topics : Butler Palace Lucknow UP News