Kanpur Dehat News: दशहरा मेले से पहले SDM का बड़ा एक्शन! झींझक में झूले पर लगाई रोक

कानपुर देहात के झींझक में दशहरा और रामलीला मेले से पहले SDM उषा सिंह ने रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। सीसीटीवी, फायर सेफ्टी और प्रवेश-निकास व्यवस्था की जांच के बीच एक झूले के फिटनेस दस्तावेज मौके पर नहीं मिले, जिसके बाद उसे बंद रखने के निर्देश दिए गए।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 12 October 2026, 9:51 PM IST

Kanpur Dehat News: जनपद कानपुर देहात के झींझक कस्बे में सोमवार को डेरापुर उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने आगामी रामलीला आयोजन को लेकर रामलीला मैदान का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ तहसीलदार देशराज भारती और लेखपाल कमल किशोर भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी विभिन्न तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन समिति के पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी ली।

एसडीएम ने रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था परखी

निरीक्षण के दौरान एसडीएम उषा सिंह ने मैदान में लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, फायर सेफ्टी के इंतजाम, प्रवेश द्वार और निकास द्वार समेत अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। श्री आदर्श रामलीला कमेटी व्यापारिक मंडल झींझक के पदाधिकारियों हरिशंकर तिवारी, शिवमोहन सिंह सेंगर और रामू शुक्ला से अधिकारियों ने आयोजन से संबंधित तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।

ये भी पढ़ें- शिक्षक MLC चुनाव में छोटी-सी चूक भी पड़ सकती है भारी! DM ने दिए सख्त निर्देश, जानें क्या है पूरा मामला

रामलीला मैदान में झूले को बंद रखने के निर्देश 

इसके बाद अधिकारियों ने रामलीला मैदान में लगाए गए झूलों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम ने झूला संचालक से झूले के फिटनेस संबंधी दस्तावेज मांगे। मौके पर फिटनेस पेपर प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उन्होंने झूले को फिलहाल बंद रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ही झूले के संचालन की अनुमति दी जाएगी।

पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर की बातचीत

वहीं, एसडीएम उषा सिंह ने रामलीला के दौरान होने वाले पुतला दहन कार्यक्रम को लेकर भी जानकारी जुटाई। उन्होंने आयोजन स्थल, पुतला दहन की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी तैयारियों के बारे में समिति के पदाधिकारियों से जानकारी ली।

ये भी पढ़ें- कपड़े की पोटली वहीं रह गई और उजड़ गई दुनिया! सीतापुर में रोडवेज बस की टक्कर से फेरी वाले की मौत, घर में पसरा सन्नाटा

सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर

अधिकारियों ने रामलीला आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान आयोजन समिति के अन्य पदाधिकारी और संबंधित लोग भी मौजूद रहे।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  12 October 2026, 9:51 PM IST