Fatehpur News: बिन्दकी दशहरा मेले में दुकानों के आवंटन पर बवाल, पारदर्शिता और सुरक्षा पर उठे सवाल
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के बिन्दकी दशहरा महोत्सव मैदान में दुकानें लगाने को लेकर दो गुटों के बीच विवाद और टकराव की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना के बाद दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया, पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। अब प्रशासन और मेला कमेटी की जिम्मेदारी तय करने तथा निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है।