Kanpur Dehat: घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे और कुल्हाड़ी से हमला

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद पत्नी पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है।

Updated : 14 May 2026, 8:13 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद पत्नी पक्ष के लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के शरीर में चोट आई है, जिनका पुलिस ने मेडिकल परीक्षण कराया है।

पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद बदला खूनी संघर्ष में 

मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के खानपुर रोड झींझक निवासी रोहित तिवारी ने मंगलपुर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मई की रात करीब 10 बजे उनका पत्नी रेखा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान पत्नी ने अपने मायके पक्ष के लोगों को बुला लिया।

कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर भीषण हादसा… झपकी में ट्रक से टकराई बस, 16 यात्री घायल

पीड़ित रोहित तिवारी के मुताबिक, जलिहापुर गांव निवासी उनके साले सत्यनारायण तिवारी, नारायण तिवारी, ससुर रमाकांत तिवारी तथा एक अज्ञात व्यक्ति लाठी-डंडा और कुल्हाड़ी लेकर उनके घर पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ जमकर मारपीट की, जिससे मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया और पीड़ित रोहित तिवारी के सिर और शरीर में गंभीर चोट के निशान है।

बीच बचाव के दौरान परिवार के अन्य सदस्य हुए घायल

रोहित ने बताया कि जब उनकी मां ऊषा देवी, पिता अनिरुद्ध तिवारी और बहन मोनिका तिवारी बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी। घटना में सभी को चोटें आई हैं। मारपीट की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

गोरखपुर में शादी के बाद बदला ससुराल का रवैया “देवर ने गलत हरकतें कीं, 10 लाख और स्कॉर्पियो दो”

पुलिस अधिकारी ने घटना की दी जानकारी

वहीं, प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर महेश कुमार दुबे ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  kanpur

Published :  14 May 2026, 8:13 PM IST