कानपुर देहात ब्रेकिंग: संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत

संदिग्ध परिस्थितियों में सेना के जवान की मौत

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 28 April 2026, 12:08 PM IST

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब किराए के मकान के अंदर सेना के जवान का खून से लथपथ शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव देखते ही चीख-पुकार मचा दी। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान शिवेंद्र सिंह चौहान (38) पुत्र अतर सिंह निवासी मुरलीपुर कंचौसी जनपद औरैया के रूप में हुई है। वह भारतीय सेना में जवान थे और वर्तमान में महाराष्ट्र के अहमदनगर में तैनात थे। बताया गया कि शिवेंद्र सिंह करीब 15 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। झींझक कस्बे में उनकी पत्नी निधि और दो पुत्र देवप्रताप सिंह व वेद प्रताप किराए के मकान में रहते थे।

 

Location :  Kanpur Dehat

Published :  28 April 2026, 9:10 AM IST