हरियाणा से बिहार तक शराब तस्करी का कनेक्शन, कन्नौज में पुलिस की कार्रवाई से खुला राज

हरियाणा से बिहार तक चल रहे अवैध शराब के नेटवर्क पर कन्नौज पुलिस ने शिकंजा कसा है। तालग्राम क्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में शराब बरामद करने का दावा किया है। आरोपी से पूछताछ में तस्करी के नए कनेक्शन सामने आने की संभावना जताई जा रही है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 17 September 2026, 10:45 PM IST

Kannauj: थाना तालग्राम पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम तिसौली के पास कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय अवैध अंग्रेजी शराब के परिवहन के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

लाखों की शराब बरामद

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से मैजिक मोमेन्ट ग्रेन वोडका की 120 बोतल, रॉयल ग्रीन की 182 बोतल, 96 हॉफ और 95 क्वार्टर, कुल 493 अदद शराब बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की मात्रा करीब 300 लीटर तथा अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है।

आरोपी अभियुक्त

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहित उर्फ मनवीर (31 वर्ष), निवासी ग्राम आंगपुर, थाना सूरज कुंड, जिला फरीदाबाद, हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक बरामद शराब की कुल मात्रा करीब 300 लीटर है। इसके अलावा आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और 500 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार संख्या UP21 BC 2701 को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया है।

Rinku Singh-Priya Saroj Wedding: आखिर तय हुई शादी की तारीख, 4 दिसंबर को लखनऊ में लेंगे सात फेरे

ऐसे होती थी शराब की तस्करी

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी मोहित उर्फ मनवीर ने बताया कि वह हरियाणा से कम कीमत पर शराब खरीदता था और उसे बिहार में अधिक दामों पर बेचता था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का पहले भी आबकारी अधिनियम से जुड़े मामलों में आपराधिक इतिहास दर्ज है। पुलिस अब आरोपी के पुराने मामलों और शराब तस्करी के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

आलू की कांवड़ लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गए सपाई, कन्नौज में प्रदर्शन से गरमाया माहौल, जानिए क्या है किसानों की मांग

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 141/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम एवं धारा 207 एमवी एक्ट के तहत थाना तालग्राम में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Location :  Kannauj

Published :  17 September 2026, 10:38 PM IST