हिंदी
हाईटेंशन लाइन का शिकार हुआ मासूम
Maharajganj: महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव का 12 वर्षीय मासूम रघुवीर चौहान आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था, लेकिन कुछ ही पलों में वह 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। तेज करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
बताया जा रहा है कि रघुवीर चौहान, पुत्र राम करन चौहान, गांव के काली मंदिर के पास स्थित एक पेड़ पर आम तोड़ने चढ़ा था। इसी दौरान पेड़ के बिल्कुल नजदीक से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइन से उसका शरीर छू गया। करंट इतना जबरदस्त था कि मासूम को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसने पेड़ पर ही दम तोड़ दिया।
Maharajganj News: एक बाइक पर सवार पूरा परिवार, हादसे को दे रहे खुला न्यौता!
हादसे के बाद काफी देर तक बच्चे का शव पेड़ पर ही लटका रहा। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। कई लोग नीचे खड़े होकर वीडियो बनाते रहे, जबकि बाद में परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई। किसी तरह बच्चे को नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि घनी आबादी और पेड़ों के बीच से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन लंबे समय से खतरा बनी हुई है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने आरोप लगाया कि विभाग की लापरवाही की वजह से एक मासूम की जान चली गई।
Maharajganj: विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में बड़ा एक्शन, 4 आरोपी जेल भेजे गए
ग्रामीणों ने मांग की है कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को तत्काल हटाया जाए या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे दोबारा न हों। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर विभाग ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।
घटना की सूचना मिलते ही निचलौल क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध कुमार और निचलौल थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए स्थिति को नियंत्रण में लिया। थानाध्यक्ष अंकित कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
Location : Maharajganj
Published : 22 May 2026, 2:46 PM IST
Topics : children death Maharajganj News tree UP News