महराजगंज: किसके इशारे पर हो रहा है फरेंदा में टेंडर का खेल? पढ़िए बड़ा खुलासा

महराजगंज के फरेंदा ब्लॉक में टेंडर प्रक्रिया को लेकर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि टेंडर की जानकारी सीमित और अपंजीकृत माध्यमों में प्रकाशित की जा रही है। इससे पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं और मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 2 April 2026, 5:34 PM IST

Maharajganj: जिले के फरेंदा ब्लॉक में टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया हैजिसने पूरे प्रशासनिक तंत्र की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि ब्लॉक स्तर से जारी होने वाले टेंडरों का प्रकाशन निर्धारित नियमों के विपरीत अपंजीकृत एवं सीमित प्रसार वाले प्रकाशनों में कराया जा रहा है। जिससे प्रक्रिया की पारदर्शिता संदेह के घेरे में आ गई है।

नियमों के विरुद्ध टेंडर प्रकाशन का आरोप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसी भी सरकारी टेंडर की सूचना का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जाना आवश्यक होता है। जिससे अधिक से अधिक योग्य एवं इच्छुक ठेकेदार उसमें भाग ले सकें। लेकिन फरेंदा ब्लॉक में टेंडरों को ऐसे माध्यमों में प्रकाशित किया जा रहा है। जिनकी पहुंच आम लोगों तक नहीं हो पाती।

Video: महराजगंज में DPRO से अभद्रता पर बवाल, कर्मचारियों का अल्टीमेटम; 3 दिन में कार्रवाई नहीं तो…

इस स्थिति के कारण प्रतिस्पर्धा सीमित हो रही है और कार्यों के कुछ चुनिंदा लोगों तक सिमट जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।

मिलीभगत की आशंका, स्थानीय लोगों में नाराजगी

स्थानीय नागरिकों ने बता यह पूरा मामला सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया जा रहा है। उनका आरोप है कि इसमें अंदरखाने मिलीभगत से इनकार नहीं किया जा सकता। यदि ये आरोप सत्य साबित होते हैं, तो यह न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन है बल्कि सार्वजनिक धन के दुरुपयोग की ओर भी संकेत करता है।

महराजगंज में स्कूल की एक गलती ने क्यों मचा दिया बवाल? 5वीं के छात्र की… जानिए पूरा मामला

अधिकारियों की चुप्पी से बढ़ा संदेह

जब इस संबंध में फरेंदा के खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार त्रिवेदी से संपर्क करने की कोशिश की गई। उनका फोन नहीं लग सका। इस पूरे मामले पर अधिकारियों की चुप्पी ने संदेह को और गहरा कर दिया है। वहीं, क्षेत्र के जागरूक नागरिकों ने इस प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग की है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 2 April 2026, 5:34 PM IST