अवैध चाईनीज लोनिंग ऐप से बेरोजगारों को ठगने वाला धराया

एसटीएफ उत्तर प्रदेश को थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली में आईटी एक्ट का सरगना सौरव मिश्रा जनपद रायबरेली से गिरफ्तार किया है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 9 April 2026, 6:56 PM IST
google-preferred

Raebareli: एसटीएफ उत्तर प्रदेश को थाना ऊँचाहार जनपद रायबरेली में आईटी एक्ट के सरगना सौरव मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश से वांछित अपराधियों के सक्रिय होकर आपराधिक घटनाएं किए जाने की सूचनाएं मिल रही थी। इस सम्बन्ध में एसटीएफ की विभिन्न टीमों को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में अमित कुमार नागर, अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ के पर्यवेक्षण में अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। सूचना मिलने पर  एसटीएफ टीम ने सौरव मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया।

बयान, बवाल और गिरफ्तारी: 5 मिनट में पलटा पूरा खेल, योगी की मां पर टिप्पणी करना मौलाना को पड़ा भारी; STF ने दबोचा

गिरफ्तार अभियुक्त सौरव मिश्रा ने पूछताछ में बताया कि वह बीसीए किया है। वर्ष 2020 में LOAN BRO, SUTA LOAN, ROYAL CASH, UCASH, CASHMART SUPER LOAN, COIN CASH WALLET LOAN, LUCKY RUPEE, KARNA LOAN, SMALL VAULT YOYO CASH ROC LOAN, PAISABUS, KOKO CASH, CANDY CASH, WARM LOAN, HAPPY WALLET, I CRITED अवैध चाईनीज लोन ऐप में रिकवरी ऐजेण्ट के रुप में काम कर रहा था।

ऐप से मिलता था ब्याज पर पैसा

इस ऐप में न्यूनतम पेपर फारमेल्टी के बाद 7 दिन के लिए लोन उच्चदरो के ब्याज पर दिया जाता था। जिसके दौरान रिषभ यादव के भाई त्वरित यादव से दिये गये लोन के रिपेमेन्ट के लिये सम्पर्क किया गया। इसी दौरान माह दिसम्बर 2020 में अवैध चाईनीज ऐप बन्द हो गयी। क्योकि कम्पनी ने लोन लेने वाले लागों का डेटा उपलब्ध करा रखा था। मै "वन एक्स वेट कसिनो गेमिंग ऐप" में पैसा लगाने लगा। लगातार हार व गेम की लत के कारण मेरे पास उपलब्ध पूर्व से अवैध चाईनीज ऐप से उपलब्ध डेटा से लोन लिये हुये लोगों को फोन ई-मेल व्हाट्सएप, इन्टरनेट कॉलिंग के माध्यम से सम्पर्क कर दबाव बनाकर डरा धमका कर "वन एक्स वेट कसिनो गेमिंग ऐप" के विभिन्न खातों में पैसा मंगाता था। बाद में "वन एक्स वेट कसिनो गेमिंग ऐप" से अपने निजी खातों में पैसा ट्रन्सफर कर लेता था। उसने वर्ष 2021 से 2025 के माध्य लगभग 01 करोड़ रुपये की अवैध वसूली की।

UP STF का बड़ा एक्शन: बेरोजगार युवकों को ठगी करने वाला गिरोह अब सलाखों के पीछे, आर्मी आईडी कार्ड दिखाकर लूटा पैसा

लग्जरी लाइफस्टाइल का शौकीन

वसूली के धन से सौरव मिश्रा मंहगे क्लबों में पार्टी व महंगी जीवन शैली जीता था। त्वरित यादव के मोबाइल डाटा व गोपनीय जानकारी जो कि चाईनीज लोन ऐप का उपयोग करने के दौरान त्वरित ने चाईनीज ऐप कम्पनी को दी थी।

 

Location :  Raebareli

Published :  9 April 2026, 6:56 PM IST

Advertisement