अगर आप भी बना रहे ससुराल जाने का प्लान तो पढ़ें यह खबर, आपकी भी कांप जाएंगी रूह

सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल गए युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि हाथ-पैर बांधकर लाठी-डंडों से हमला किया गया। पुलिस ने पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 6 April 2026, 5:24 PM IST

Sonbhadra: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां ससुराल गए एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में आक्रोश का माहौल है।

मृतक की पहचान बिहार के कैमूर जिले के निवासी 35 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुनील अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए रायपुर थाना क्षेत्र के परसवनिया गांव पहुंचे थे, लेकिन यह दौरा उनके लिए जानलेवा साबित हुआ।

ससुराल में विवाद बना मौत की वजह

जानकारी के मुताबिक, सुनील पासवान की शादी करीब आठ साल पहले परसवनिया गांव की रहने वाली जानकी से हुई थी। पिछले सात महीनों से उनकी पत्नी मायके में रह रही थी। पत्नी को वापस लाने के लिए सुनील तीन दिन पहले ससुराल पहुंचे थे।

बयान बदलो वरना… बदायूं में पुलिस पर गंभीर आरोप; जानें क्या है पूरा मामला

रविवार को किसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक हो गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने सुनील को कमरे में बंद कर दिया और फिर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।

हाथ-पैर बांधकर की गई बेरहमी से पिटाई

पीड़ित परिवार के अनुसार, आरोपियों ने सुनील के हाथ-पैर बांध दिए और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग मौके से फरार हो गए। मृतक के भाई सतेंद्र पासवान ने आरोप लगाया कि उन्हें फोन के जरिए इस घटना की सूचना दी गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।

महराजगंज में घरेलू गैस की किल्लत को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, लगाए ये आरोप

पुलिस कार्रवाई जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। क्षेत्राधिकारी सदर राज एस ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते यह घटना हुई, जिसमें युवक की मौत हो गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Location :  Sonbhadra

Published :  6 April 2026, 5:24 PM IST