Site icon Hindi Dynamite News

बुलंदशहर में बीवी ने की बेवफाई तो पति ने किया सुसाइड, पुलिस ने कहा- हम देंगे इंसाफ, जानिए पूरा मामला

अमित की पत्नी सीमा का अपने ही गांव के रहने वाले युवक लोकेंद्र के साथ अवैध संबंध था। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज की खास रिपोर्ट
Post Published By: Mayank Tawer
Published:
बुलंदशहर में बीवी ने की बेवफाई तो पति ने किया सुसाइड, पुलिस ने कहा- हम देंगे इंसाफ, जानिए पूरा मामला

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें पत्नी की बेवफाई से आहत एक पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना सलेमपुर थाना क्षेत्र के खलीलपुर राठ गांव की है। जहां मृतक अमित अपने परिवार के साथ रहते थे। इस मामले में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक, अमित की पत्नी सीमा का अपने ही गांव के रहने वाले युवक लोकेंद्र के साथ अवैध संबंध था। अमित ने जब इस बात का पता लगाया और इस संबंध का विरोध किया, लेकिन सीमा और लोकेंद्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। बीते 22 मई को लोकेंद्र ने सीमा को मिलने के लिए गांव के बाहर पोखर के पास बुलाया। जैसे ही सीमा घर से निकली। अमित अपने एक साथी के साथ उसका पीछा करने लगे। पीछा करते हुए वे पोखर के पास पहुंचे। जहां सीमा और लोकेंद्र को आपत्तिजनक स्थिति में पाया गया। अमित को देखकर लोकेंद्र मौके से भाग खड़ा हुआ।

प्रेमी के पिता ने घर से भगाया

मामला बढ़ने पर अमित सीधे लोकेंद्र के घर पहुंचा और उसके पिता ज्ञान प्रकाश से लोकेंद्र की हरकतों के बारे में शिकायत करने लगा, लेकिन एक्शन लेने के बजाय ज्ञान प्रकाश ने अपने बेटे का समर्थन करते हुए अमित को घर से भगा दिया। इस घटना ने अमित को गहरा सदमा दिया और तनाव में आकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। रात करीब 9 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अब हुआ मुकदमा दर्ज

इस पूरे मामले में मृतक अमित के भाई नीरज ने सलेमपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमित की पत्नी सीमा, उसके प्रेमी लोकेंद्र और लोकेंद्र के पिता ज्ञान प्रकाश ने उसके भाई का अपमान किया के साथ बेइज्जत किया। जिसकी वजह से अमित परेशान हो गया और उसके सुसाइड कर लिया। पुलिस ने इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा। पुलिस की कई टीमों ने सीमा के प्रेमी और उसके पिता की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version