Reabareli Accident: तेज रफ्तार वाहन बना पति-पत्नी के लिए काल, मासूम की हालत नाजुक

सड़कों पर वाहनों का तेज रफ्तार का कहर रुकने का नहीं ले रहा है। कल रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया जिसमें पति पत्नी की मौके पर  ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक मासूम गंभीर रूप से हुआ घायल हुआ है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 April 2026, 12:18 PM IST

Raebareli: सड़कों पर वाहनों का तेज रफ्तार का कहर रुकने का नहीं ले रहा है। कल रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार परिवार को रौंद दिया जिसमें पति पत्नी की मौके पर  ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक मासूम गंभीर रूप से हुआ घायल हुआ है। मामला ऊंचाहार थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास का है।

10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल

जानकारी के मुताबिक जनपद के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। लखनऊ-प्रयागराज मार्ग पर अरखा गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना में उनका 10 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल है।

Raebareli Crime: BCA युवक ने ठगी से कमाए करोड़, STF ने दबोचा; पढे़ं पूरी खबर

स्थानीय लोगों ने क्या कहा

स्थानीय लोगों ने बताया कि सबीसपुर निवासी दशरथ (36) अपनी पत्नी माधुरी और बेटे प्रिंस के साथ कल्याणी गांव स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार रात करीब 10:30 बजे वे वापस लौटते समय, अरखा कोल्ड स्टोर के पास मौत बनकर आये एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया

बाइक बस के अगले हिस्से में फंस

चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई। चालक ने बस रोकने के बजाय रफ्तार बढ़ा दी, जिससे बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। इस भयावह मंजर को देख लोगों के होश उड़ गए। हादसे में दशरथ और माधुरी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Raebareli: सड़क पर डंपर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, जानिये शख्स ने कैसे तोड़ा दम

गंभीर रूप से घायल 10 वर्षीय प्रिंस को तत्काल सीएचसी जाया गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

इस मामले में। कोतवाल अजय कुमार राय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं घायल बच्चे का इलाज चल रहा है। अज्ञात वाहन का पता कोय जा रहा है।

Location :  Raebareli

Published :  23 April 2026, 12:18 PM IST