गाजियाबाद में दिनदहाड़े बदमाशों ने ऐसे लूटी ATM कैश वैन

यूपी के गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। उन्हें किसी भी कानून व्यवस्था का भय नहीं है। वह दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने से नहीं घबरा रहे हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 May 2026, 8:01 PM IST

Ghaziabad: यूपी के गाजियाबाद में बदमाशों ने बुधवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट को अंजाम दिया। बदमाशों ने सुरक्षा व्यवस्था को धत्ता बताते हुए एटीएम वैन से 20 लाख रुपए की लूट की। इस दौरान बदमाशों ने ड्राइवर को बंधक बना दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के आने से पहले बदमाश फरार हो गए।

पुलिस इस मामले में कैश वैन पर तैनात कर्मियों से पूछताछ कर रही है।

यूपी में प्रीपेड मीटर अब पोस्टपेड स्मार्ट मीटर की तरह करेंगे काम 

ड्राइवर को बनाया बंधक

इसी मौके का फायदा उठाकर वहां पैदल घूम रहे तीन बदमाशों ने वैन पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर ड्राइवर को बंधक बना लिया। जब ड्राइवर ने विरोध करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवा में फायरिंग कर दी। इसके बाद बदमाश ड्राइवर को डरा-धमकाकर कैश वैन समेत दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के रास्ते फरार हो गए।

वारदात के बाद ड्राइवर के शोर मचाने पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने शहरभर में नाकाबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाया। करीब 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, पुलिस ने मसूरी थाना क्षेत्र से कैश वैन को लावारिस हालत में बरामद कर लिया, लेकिन वैन के अंदर रखा कैश गायब था।

Cabinet Expansion in Bihar: बिहार में कल कैबिनेट विस्तार; क्या नीतीश के बेटे निशांत का भी नाम?

पुलिस की कार्रवाई

मामला सामने आते ही पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। पुलिस ने तत्काल मामले के खुलासे के लिए पुलिस ने 8 टीमें गठित की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ कंपनी के कर्मचारियों और ड्राइवर से भी गहन पूछताछ कर रही है।

 

Location :  ghaziabad

Published :  6 May 2026, 8:00 PM IST