UP Home Gaurd Exam 2026: महराजगंज डीएम-एसपी का सख्त रुख, केंद्रों का औचक निरीक्षण

महराजगंज में होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा के दौरान डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर नकलविहीन और पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

महराजगंज: जनपद में उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स एनरोलमेंट–2025 परीक्षा के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

अधिकारियों ने जीजीआईसी महराजगंज, जे.एल. नेहरू पीजी कॉलेज तथा शिवजपत सिंह जनता इंटरमीडिएट कॉलेज सहित कई प्रमुख परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों की बैठने की व्यवस्था, प्रश्नपत्र वितरण प्रक्रिया, निगरानी व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।

Maharajganj News: टेलीग्राम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, साइबर पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

नकल पर सख्त कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नकल या किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

Maharajganj: कोल्हुई में पेट्रोल डीजल की किल्लत से लगी लंबी कतारें, जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की निगरानी, प्रवेश द्वार पर सघन चेकिंग और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने के निर्देश भी दिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया कि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और परीक्षा समय से एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

Location :  Maharajganj

Published :  25 April 2026, 3:11 PM IST

Advertisement