होली की खुशियां मातम में बदली: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, महिला की मौत

महराजगंज के फरेंदा कस्बे में एक परिवार के लिए होली की दिन मातम में बदल गया। बेलगाम बोलेरो ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। मौके पर अफरातफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 5 March 2026, 1:21 PM IST

Maharajganj: होली के दिन खुशियों के बीच फरेंदा कस्बे में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। गल्ला मंडी के पास बुधवार शाम तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

ऐसी मचा कोहराम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो (UP 53 BU 2442) अंबेडकर तिराहे की तरफ से तेज रफ्तार में गल्ला मंडी की ओर आ रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बोलेरो आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे स्थित एक दुकान में जा घुसी।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि बाइक चला रहे व्यक्ति का इलाज जारी है।

तीसरे की खातिर पति ने बीवी के साथ खेली खून की होली, बाप ने खुद 7 साल की बच्ची को किया अनाथ, पढ़ें सनसनीखेज मामला

मृतका की पहचान

मृतका की पहचान रीता अग्रहरि (40 वर्ष) पत्नी अवधेश अग्रहरि निवासी वार्ड नंबर 11 शास्त्रीनगर, फरेंदा के रूप में हुई है। हादसे में उनके पति अवधेश अग्रहरि (42 वर्ष) भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। होली के त्योहार पर जहां पूरे क्षेत्र में खुशियों का माहौल था, वहीं इस हादसे ने एक परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया।

महराजगंज में सनसनीखेज वारदात, पत्नी ने पति को आग के हवाले कर मौत के घाट उतारा; जानिये क्या है मामला…

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 5 March 2026, 1:21 PM IST