गोरखपूर में तेज रफ्तार का कहर, अनियंत्रित वाहन ने छीन ली एक और जान पढ़ें; पूरी खबर

गोरखपुर के कुसम्ही जंगल क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से 26 वर्षीय आसना गुप्ता की मौत हो गई। हादसे में पति और दो वर्षीय बेटा घायल हुए, जिनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से परिवार में कोहराम और इलाके में शोक का माहौल है।

Post Published By: Bobby Raj
Updated : 25 February 2026, 1:54 PM IST

Gorakhpur: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के कुसम्ही जंगल क्षेत्र में मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। 26 वर्षीय महिला आसना गुप्ता अपने पति अनुज गुप्ता और दो वर्षीय बेटे के साथ किसी निजी कार्य से शहर की ओर जा रही थीं। इसी दौरान एम्स थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन अचानक बिगड़ गया और पीछे चल रही महिला उसकी चपेट में आ गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर डगमगाई और महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गईं। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

पति और मासूम घायल

हादसे में महिला के पति और दो वर्षीय मासूम बेटे को भी हल्की चोटें आईं। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और चिकित्सकों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। आसना गुप्ता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सोनभद्र में आयकर विभाग की बड़ी छापेमारी, खनन कारोबारियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ से मचा हड़कंप

मृतका की पहचान 26 वर्षीय आसना गुप्ता पत्नी अनुज गुप्ता, निवासी कुसम्ही बाजार टोला रुद्रापुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार सामान्य रूप से शहर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों की आवाजाही को दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बताते हुए प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर-ट्रॉली को चिन्हित करने की कोशिश शुरू कर दी है और चालक की तलाश की जा रही है।

लखनऊ, बलिया, सोनभद्र में ताबड़तोड़ छापेमारी, BSP MLA उमाशंकर सिंह के ठिकानों पर आईटी रेड; जानिये क्या है मामला

पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का संतुलन बिगड़ना हादसे की वजह माना जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि वाहन और चालक की पहचान हो सके। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जांच पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 25 February 2026, 1:54 PM IST