
आरोपी मां का फाइल फोटो
Agra: आगरा से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक मां ने अपनी ही 2 साल की मासूम बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। जिस मां को बच्चे की सबसे बड़ी सुरक्षा माना जाता है, वही उसकी जान की दुश्मन बन गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोग इस वारदात को सुनकर सन्न रह गए।
पहले यमुना में डुबोया, फिर सिर कूच दिया
मामला थाना छत्ता क्षेत्र का है, जहां मंगलवार शाम यमुना आरती स्थल के पास एक बच्ची का शव मिला। पुलिस जांच में सामने आया कि बच्ची की मां ममता उसे दवा दिलाने के बहाने घर से लेकर निकली थी। दिनभर उसे शहर में घुमाने के बाद शाम को यमुना किनारे ले गई। सुनसान होने पर उसने बच्ची को नदी में डुबोकर बेहोश कर दिया और फिर पत्थर से सिर कुचल दिया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़कर फरार हो गई।
Nainital: शादी-ब्याह में गैस की लिमिट तय, अब ऐसे मिलेगा अस्थाई कनेक्शन, प्रशासन का नया नियम लागू
CCTV और सतर्कता से खुला राज
घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्ची की पहचान खुशी (2) के रूप में हुई। पुलिस को पहले से शक था, इसलिए घटनास्थल पर नजर रखी जा रही थी। देर रात जब महिला वापस वहां आई, तो पुलिस ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
अफेयर और घरेलू विवाद बना वजह
जांच में सामने आया कि महिला का किसी युवक से संबंध था, जिसको लेकर उसका पति विरोध करता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच लगातार झगड़े होते थे। घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था, जिसके बाद महिला ने गुस्से में आकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना एक बार फिर समाज के सामने एक बड़ा सवाल खड़ा करती है कि आखिर रिश्तों में बढ़ती दरारें किस हद तक खतरनाक हो सकती हैं।
Location : Agra
Published : 9 April 2026, 4:29 AM IST