हिंदी
सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि विवाद देखकर डीएम एसपी भी हैरान
Maharajganj: तहसील फरेंदा सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जन शिकायतों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने संयुक्त रूप से की।
4 शिकायतों का निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 39 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 4 शिकायतों का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही कर दिया। बाकी मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए निर्देश दिया गया कि उनका गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
अधिकारियों से अलग-अलग जांच
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी शिकायतकर्ता को निस्तारण से संतुष्टि नहीं होती है, तो संबंधित लेखपाल, राजस्व कानूनगो और अन्य अधिकारियों से अलग-अलग जांच कराई जाए। जांच रिपोर्टों में समानता मिलने पर मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।
निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई
उन्होंने स्पष्ट कहा कि भूमि विवाद के मामलों में त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी कार्रवाई जरूरी है। साथ ही सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से 12 बजे तक अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर जन शिकायतों की सुनवाई करें।
किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ
डीएम ने फार्मर रजिस्ट्री के काम को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराया जाए, ताकि किसानों को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।
KL Rahul के बर्थडे पर Athiya Shetty का रोमांटिक पोस्ट, वायरल हुईं अनदेखी तस्वीरें
गर्मी के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा गौशालाओं के नोडल अधिकारियों को सड़कों पर घूम रहे निराश्रित गोवंश को तत्काल गौशालाओं में भेजने और उनके लिए चारा-पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा।
Balrampur: कागज से निकलकर जमीन पर पहुंचेगा इंसाफ, समाधान दिवस में डीएम-एएसपी ने सुनी जनता की पीड़ा
उन्होंने चेतावनी दी कि इस कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।इस दौरान एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र गौतम, तहसीलदार फरेंदा वशिष्ठ वर्मा, डीडीओ बी.एन. कन्नौजिया और डीआईओएस पी.के. शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
Location : Maharajganj
Published : 18 April 2026, 6:17 PM IST