Hathras: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इलाके में हड़कंप

हाथरस में रेलवे ट्रैक पर हुए हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सासनी स्टेशन के पास अचानक ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने जब यह मंजर देखा तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 29 September 2026, 5:40 AM IST

Hathras: दिल्ली-टूंडला रेलवे लाइन पर सासनी स्टेशन और गोहाना चौकी के निकट सोमवार को ट्रेन की चपेट में आने से करीब 25 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही आसपास खेतों में काम कर रहे किसानों में अफरा-तफरी मच गई। कुछ ही देर में घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान जिला अलीगढ़ के अकराबाद क्षेत्र निवासी सतीश कुमार के पुत्र संदीप के रूप में हुई। सूचना मिलते ही गोहाना चौकी प्रभारी जुगेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेलवे ट्रैक से शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई और घटना की सूचना परिजनों को दी।

Cricket News: आगरा में क्रिकेटर दीपक चाहर के 3 बैट चोरी, खिलाड़ी ने चोर से की ये अपील

परिजनों में कोहराम

संदीप की मौत की खबर सुनते ही परिजन बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। शव देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। बताया गया कि संदीप अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बच्चों को छोड़ गया है।

हाथरस में दाऊजी मेला देखकर लौट रहे किशोरों की बाइक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर

शव परिजनों को सौंपा

चौकी प्रभारी जुगेंद्र सिंह के अनुसार, परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। परिजन शव लेकर अपने घर रवाना हो गए।

Location :  Hathras

Published :  29 September 2026, 5:36 AM IST