हाथरस में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा एक्शन, रात के अंधेरे में अस्पताल की पोल खोलने पहुंचे ACMO डॉ. मधुर कुमार
हाथरस के सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एसीएमओ डॉ. मधुर कुमार ने सोमवार देर रात औचक निरीक्षण किया। इस दौरान इमरजेंसी वार्ड और लेबर रूम में स्टाफ मुस्तैद मिला और मरीजों ने भी व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।