शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव

हरदोई के शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड ने राजनीतिक हलचल तेज कर दी है अखिलेश यादव के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए पहुंचे हैं। गांव में प्रशासन की कड़ी निगरानी है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 30 April 2026, 4:05 PM IST

Hardoi: हरदोई के मल्लावां क्षेत्र में हुए शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड ने पूरे प्रदेश की राजनीति को गर्मा दिया है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंच चुके हैं।

बता दें कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यहां पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है गांव में भारी पुलिस बल तैनात है स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है विपक्ष सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहा है इस बीच परिवार न्याय और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहा है राजनीतिक हलचल लगातार तेज होती जा रही है स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई।

अखिलेश यादव करीब 45 मिनट तक पीड़ित परिवार के साथ रहेंगे। इस दौरान वे परिवार से पूरी घटना की जानकारी लेंगे।

शिल्पी हत्याकांड में सपा दिलाएगी न्याय, अखिलेश यादव 45 मिनट पीड़ित परिवार से मिलेंगे, देखिए पूरा कार्यक्रम

क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि यह मामला 13 अप्रैल की शाम का है, जब 26 वर्षीय शिल्पी कुशवाहा घर से कूड़ा डालने निकली थीं। इसी दौरान गांव के ही ऋषभ द्विवेदी ने उन पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी ऋषभ और उसके पिता प्रमोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने 15 अप्रैल को मुख्य आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार किया। 19 अप्रैल को उसके पिता प्रमोद को भी पकड़कर जेल भेज दिया गया।

शिल्पी कुशवाहा हत्याकांड: डाइनामाइट न्यूज़ पर पीड़ित परिवार का दर्द छलका, न्याय न मिलने पर सिस्टम पर उठाए सवाल

मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने के बाद 28 अप्रैल को एसपी अशोक कुमार मीणा ने मल्लावां कोतवाल शिवाकांत पांडेय को निलंबित कर दिया। वहीं, इस हत्याकांड को लेकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ टिप्पणियां करने के आरोप में 24 अप्रैल को 12 नामजद और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया। इससे पहले 22 अप्रैल की रात कई सपा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट किया गया था और 23 अप्रैल को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को संडीला के पास रोक दिया गया था।

Location :  Hardoi

Published :  30 April 2026, 12:26 PM IST