Hamirpur News: पेयजल संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, नमामि गंगे योजना के स्थायी समाधान के लिए उठाई आवाज

हमीरपुर के मौदहा विकासखंड के ऊपरी और सायर गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने नमामि गंगे योजना की जांच और स्थायी जल समाधान की मांग की।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 1 July 2026, 7:56 PM IST

Hamirpur: जिले के मौदहा विकासखंड के ऊपरी और सायर गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आया। वर्षों से शुद्ध पेयजल नहीं मिलने से नाराज ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचे और अपर जिलाधिकारी (ADM) को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं  की जानकारी दी । ग्रामीणों का आरोप है कि एडीएम ने उनका ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया, जिससे लोगों में और नाराजगी बढ़ गई।

ग्रामीणों का कहना है कि दोनों गांवों में लंबे समय से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। शुद्ध पानी की व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारों ग्रामीणों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया।

Hamirpur News: CM के दौरे से पहले अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ बोलने पर युवक हाउस अरेस्ट

नमामि गंगे योजना की जांच की मांग

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने नमामि गंगे योजना के तहत कराए गए कार्यों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उनका कहना है कि योजना का लाभ गांवों तक नहीं पहुंचा और धरातल पर इसकी वास्तविक स्थिति की जांच कराई जानी चाहिए। यदि किसी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता हुई है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

स्थायी समाधान की उठाई मांग

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि पेयजल संकट का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके। उनका कहना है कि गर्मी के मौसम में जल संकट और गंभीर हो जाता है, जिससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

Hamirpur News: ई-रिक्शा की छत पर युवक का खतरनाक स्टंट, फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो वायरल

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और जल्द ही पेयजल संकट के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।

Location :  Hamirpur

Published :  1 July 2026, 7:56 PM IST