Chatra:‘हर घर नल से जल’ का दावा फेल? जल संकट से जूझता चतरा… रेत खोदकर पानी पीने को मजबूर आदिवासी
चतरा जिले के दूरदराज गांवों में जल संकट ने भयावह रूप ले लिया है। प्रतापपुर प्रखंड के हेसातू गांव में आदिम जनजाति के लोग नदी की रेत खोदकर गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। चापाकल सूख चुके हैं और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन पर उपेक्षा का आरोप लगाया है, जबकि डीसी ने तत्काल सुधार के निर्देश दिए हैं।