हिंदी
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस (Img: Dynamite News)
Hamirpur: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुमेरपुर कस्बे में उस समय हड़कंप मच गया, जब NH-34 के किनारे पशु बाजार के पास स्थित एक झोपड़पट्टी में अधेड़ व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। शव दिखाई देने के बाद आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे इलाके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके साथ ही मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर अधेड़ की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
ये भी पढ़ें- थाने से लौटने के बाद बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत; खजनी में अंडा कारोबारी की मौत से मचा हड़कंप
स्थानीय स्तर पर मृतक के बारे में बताया जा रहा है कि वह शराब और गांजा पीने का आदी था। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत की वजह को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं दिया है। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के कारण पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- हमीरपुर में अवैध निर्माण पर गरमाया माहौल, एसडीएम के कदम पड़ते ही एक्शन में प्रशासन
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि अधेड़ की मौत स्वाभाविक थी या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी। पुलिस आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है और मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।
Location : Hamirpur
Published : 16 September 2026, 4:48 PM IST
Topics : hamirpur news Postmortem UP Police