NH-34 पर तेज रफ्तार का तांडव! दो पिकअप लोडरों की भिड़ंत में चालक की मौत, मचा हड़कंप

हमीरपुर में NH-34 पर हुआ एक दर्दनाक हादसा लोगों को झकझोर गया। तेज रफ्तार से दौड़ रहे दो पिकअप लोडर अचानक आमने-सामने टकरा गए और कुछ ही सेकंड में सब कुछ बदल गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 23 May 2026, 3:55 PM IST

Hamirpur: हमीरपुर जिले में NH-34 पर तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। सुमेरपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास दो पिकअप लोडरों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक लोडर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।

दारू पार्टी, हाथ में तमंचा और कैमरे पर रौब! झांसी के वायरल वीडियो ने खड़े किए बड़े सवाल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों पिकअप लोडर तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान अचानक आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पर भड़के तेजस्वी यादव, मोदी सरकार को घेरा, बोले- हंगाई बढ़ेगी, पर मिलता रहेगा फुल एंटरटेनमेंट

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने मृतक चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार को दुर्घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि NH-34 पर लगातार तेज रफ्तार वाहनों के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं। 

Location :  Hamirpur

Published :  23 May 2026, 3:55 PM IST