बाढ़ के पानी में अचानक दिखा 5 फुट का मगरमच्छ, वीडियो सामने आते ही गांव में मचा हड़कंप

हमीरपुर के हरेठा गांव में बाढ़ के पानी के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों को करीब 5 फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जिसमें मगरमच्छ धूप सेंकता नजर आ रहा है।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 6 September 2026, 7:57 PM IST

Hamirpur: जिले में बाढ़ के पानी के बीच एक विशाल मगरमच्छ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कुरारा थाना क्षेत्र के हरेठा गांव में करीब 5 फुट लंबा मगरमच्छ नजर आया। ग्रामीणों की नजर जैसे ही उस पर पड़ी, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कुछ लोगों ने मगरमच्छ का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बाढ़ के पानी के बीच दिखाई दिया मगरमच्छ

बताया जा रहा है कि हरेठा गांव के आसपास बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसी पानी के बीच ग्रामीणों को मगरमच्छ दिखाई दिया। वायरल वीडियो में मगरमच्छ पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकता हुआ नजर आ रहा है। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाढ़ के पानी के कारण आसपास के इलाकों में आवाजाही पहले ही प्रभावित है। ऐसे में मगरमच्छ दिखाई देने के बाद खेतों की तरफ जाने में भी लोग सावधानी बरत रहे हैं।

ये भी पढ़ें- केक कटा, जश्न मना; फिर वायरल VIDEO ने मचा दिया हड़कंप! चौकी प्रभारी समेत 6 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

वीडियो वायरल होते ही वन विभाग सक्रिय

ग्रामीणों ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी वन विभाग तक पहुंची। विभाग की टीम अब मामले की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मगरमच्छ कहां से आया और फिलहाल वह किस इलाके में मौजूद है।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मगरमच्छ को जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की मांग की है, ताकि किसी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

ग्रामीणों में बढ़ी चिंता

मगरमच्छ के दिखाई देने के बाद गांव में लोग बाढ़ के पानी के आसपास जाने से बच रहे हैं। खासकर खेतों की ओर जाने वाले ग्रामीणों में ज्यादा डर है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ नहीं लिया जाता, तब तक खतरा बना रह सकता है।

ये भी पढ़ें- अब QR कोड स्कैन करते ही खुलेगा मालखाने का राज, सीतापुर में शुरू हुई नई डिजिटल व्यवस्था

फिलहाल वन विभाग की कार्रवाई का इंतजार है। मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

Location :  Hamirpur

Published :  6 September 2026, 7:57 PM IST