फर्रुखाबाद में मानवता की मिसाल: हाफिज तालिब सिद्दीकी ने अनाथ बच्चों की थामी जिम्मेदारी, 8 मासूम हुए बेसहारा

फर्रुखाबाद के जरारी खलासपुर गांव में हुए हत्याकांड के बाद अनाथ हुए 8 बच्चों की मदद के लिए हाफिज तालिब सिद्दीकी आगे आए। उन्होंने 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता और राशन की व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश की।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 14 February 2026, 10:42 PM IST

Farrukhabad: फर्रुखाबाद से इस वक्त एक ऐसी खबर सामने आई है, जो दिल को झकझोर भी देती है और इंसानियत पर भरोसा भी मजबूत करती है। कमालगंज क्षेत्र के जरारी खलासपुर गांव में हुए एक दर्दनाक हत्याकांड के बाद आठ मासूम बच्चे अनाथ हो गए। परिवार पर टूटा इस दुख के पहाड़ के बीच अब समाजसेवी आगे आकर इन बच्चों का सहारा बन रहे हैं।

हत्याकांड के बाद बदली आठ बच्चों की जिंदगी

जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले कठेरिया समाज के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। लेकिन इस वारदात का सबसे बड़ा असर उन आठ मासूम बच्चों पर पड़ा, जो अचानक मां के साए से महरूम हो गए और पिता के जेल जाने के बाद पूरी तरह बेसहारा हो गए। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं और बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता जता रहे हैं।

फर्रुखाबाद में दर्दनाक हादसा: बिजली के खंभे से चिपक कर ग्रामीण की मौत, इलाके में मचा कोहराम

हाफिज तालिब सिद्दीकी ने बढ़ाया मदद का हाथ

ऐसे मुश्किल वक्त में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी और प्रदेश महासचिव हाफिज तालिब सिद्दीकी ने मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता क्यूआर कोड के माध्यम से दी। खास बात यह है कि यह राशि बच्ची सोनम के नाम से बनवाए गए क्यूआर कोड पर ट्रांसफर की गई, ताकि बच्चों की जरूरतों को सीधे पूरा किया जा सके।

फर्रुखाबाद के मेले में दबंग दुकानदारों ने युवक को चाकू से किया लहूलुहान, पुलिस की मौजूदगी में हुई गुंडागर्दी!

गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल

इस पहल को क्षेत्र में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया जा रहा है। अलग-अलग समाज और वर्ग के लोग एकजुट होकर बच्चों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और मुश्किल समय में एकता की ताकत दिखाती है। हाफिज तालिब सिद्दीकी की इस दरियादिली की इलाके में जमकर सराहना हो रही है।

Location : 
  • Farrukhabad

Published : 
  • 14 February 2026, 10:42 PM IST