Police Encounter: मुजफ्फरनगर में गोलियों की तड़तड़ाहट, मुठभेड़ में बदमाश के पैर में लगी गोली

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंगलवार को पुलिस की बदमाश से मुठभेड़ हो गई। रात के अंधेरे में ये बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने युवक को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 March 2026, 5:55 AM IST

Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद की खतौली कोतवाली पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मंगलवार देर रात उस समय मुठभेड़ हो गई जब रात के अंधेरे में ये बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

मुठभेड़ में घायल बदमाश की पहचान दानिश उर्फ काला निवासी मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मौके से पुलिस ने शातिर बदमाश के पास से एक तमंचा कारतूस, चोरी की ज्वेलरी और कुछ नगदी भी बरामद की है।

जानकारी के अनुसार  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दूधली मार्ग स्थित गंग नहर की पुलिया पर जब एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो बदमाश ने खुद को घिरता देख पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षा में जब जवाबी फायरिंग की तो उसमें ये शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया।

अभियुक्त से नकदी और आभूषण बरामद

पुलिस पूछताछ में मुठभेड़ में घायल बदमाश दानिश उर्फ काला ने बताया है कि 10 मार्च को उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आवास विकास कॉलोनी निवासी कुलदीप के मकान में उस समय चोरी की घटना को अंजाम दिया था जब पीड़ित परिवार घर का ताला लगाकर कही बाहर गया हुआ था।

इस दौरान ये शातिर बदमाश अपने दोस्तों के साथ मिलकर घर में रखी सोने चांदी की ज्वेलरी और हजारों की नगदी लेकर फरार हो गया था।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास

तो वही गिरफ्त में आए इस शातिर बदमाश पर मेरठ और मुजफ्फरनगर में तकरीबन आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।

घटना के बाबत सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों पर कार्रवाई की गई।  खतौली पुलिस द्वारा दिनांक 10 मार्च को आवास विकास कॉलोनी में चोरी की घटना का अनावरण किया गया।

गांव में कौन कर रहा है मुजफ्फरनगर प्राधिकरण के नाम पर वसूली? खुली बड़ी पोल

चेकिंग के दौरान लगभग 8:00 बजे मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुआ था कि  10 मार्च को आवास विकास कॉलोनी में जो कुलदीप मास्टर के घर चोरी की घटना हुई थी। उस घटना में जो तीन बदमाश ट्रैक हुए थे। उनमें एक बदमाश आज जो नहर पटरी है। इस मार्ग से पर है। और कहीं अन्य जगह घटना करने के इरादे से जाने वाला है।

मौके पर छानबीन करती पुलिस

इस सूचना पर खतौली पुलिस टीम बनाकर अभियुक्त के पास पहुंची। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगा। नहर पटरी से बगल में ग्रीन बेल्ट लगभग 30 कदम आने पर पेड़ का सहारा लेकर। पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस द्वारा जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा प्रयास में जवाबी कार्रवाई की गई।

बदमाश ने बतायी बड़ी वजह

गोली लगने से घायल बदमाश ने बताया कि 10 मार्च को यह घटना कुलदीप मास्टर आवास विकास कॉलोनी में हुई थी। उसमें तीन दोस्त हैं। तीन अभियुक्त जिन्होंने एक साथ चोरी की थी। जिसमें क्रमश दानिश, रशीद और शाहनवाज यह तीन अभियुक्त एक साथ चोरी किए थे।

चोरी की घटना होने के बाद खतौली पुलिस उसी समय 10 मार्च से ही लगातार सीसीटीवी कैमरे और अन्य तकनीकी साधनों से ट्रैक कर रही थी।

मुजफ्फरनगर में सिलेंडर की कालाबाजारी को लेकर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन, बोले- समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस चोरी किए गए। घायल बदमाश को अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया है। मौके पर फील्ड यूनिट की टीम मौजूद है। पुलिस मामले में आगे की जानकारी में जुटी है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 18 March 2026, 5:55 AM IST