महराजगंज में वृक्षारोपण अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। थीम आधारित पौधारोपण, मियावाकी पद्धति और आय सृजन को जोड़कर जिले के पर्यावरण और विकास को नई दिशा देने की तैयारी है।

महराजगंज में डीएम ने की बैठक
Maharajganj: जिले में इस बार वृक्षारोपण सिर्फ औपचारिकता नहीं रहेगा, बल्कि एक मिशन के रूप में नजर आएगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि इस बार पौधारोपण अभियान को पूरी प्लानिंग और सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से निरंजन सुर्वे (डीएफओ) भी मौजूद रहे।
थीम आधारित पौधारोपण से बदलेगा नजारा
बैठक में डीएम ने निर्देश दिया कि अमृत सरोवर, मनरेगा पार्क, खेल मैदान और ग्रामीण स्टेडियम जैसे स्थानों पर थीम के अनुसार पौधारोपण किया जाए। उनका कहना था कि इससे न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि इन स्थानों की सुंदरता और उपयोगिता भी बढ़ेगी। साथ ही सड़कों के किनारे एक ही प्रजाति के सजावटी पौधे लगाने पर जोर दिया गया, जिससे मार्ग व्यवस्थित और आकर्षक दिखें।
शहरों में मियावाकी पद्धति पर फोकस
शहरी क्षेत्रों में मियावाकी पद्धति से पौधारोपण को बढ़ावा देने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने कहा कि चयनित स्थलों को समय से तैयार किया जाए और बारिश से पहले गड्ढों की खुदाई पूरी कर ली जाए, जिससे अभियान में कोई देरी न हो।
पौधारोपण से आय बढ़ाने की तैयारी
इस बार अभियान को सिर्फ पर्यावरण तक सीमित नहीं रखा जाएगा। डीएम ने स्पष्ट किया कि फलदार और आर्थिक रूप से उपयोगी पौधों के रोपण को बढ़ावा दिया जाए, जिससे लोगों की आय भी बढ़ सके। कार्बन क्रेडिट के जरिए आय के नए विकल्प तलाशने के लिए वन विभाग को कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
बदायूं में पत्नी और सिपाही पर गंभीर आरोप, पढ़िये युवक की खुदकुशी के पीछे की खौफनाक कहानी
‘हर मेड़ा पर पेड़’ अभियान को मिलेगा जोर
डीएम ने “हर मेड़ा पर पेड़” अभियान को गांव-गांव तक पहुंचाने और इसे जनभागीदारी के साथ बड़े स्तर पर चलाने पर जोर दिया। सभी विभागों को अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार थीम तैयार करने को कहा गया है, जिससे अभियान को प्रभावी बनाया जा सके। बैठक में निरंजन सुर्वे (डीएफओ) भी मौजूद रहे।