‘इतना प्यार करने वाला पति कैसे अपनी पत्नी को मार सकता है?’ ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर केस में नया वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा दीपिका नागर मौत मामला अब नए वायरल वीडियो के बाद और रहस्यमय हो गया है। वीडियो में पति-पत्नी के रिश्तों की झलक ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या यह एक हादसा था या इसके पीछे कोई गहरी साजिश? जानिये आखिर क्या है वायरल वीडियो में।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 May 2026, 12:12 PM IST
google-preferred

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाली दीपिका नागर मौत मामला अब केवल यूपी के जिलों में नहीं बल्कि पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस मामले में अलग-अलग एंगल से जांच की जा रही है। जहां एक तरफ दीपिका के मायके वाले कह रहे हैं कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या हुई है तो वहीं दीपिका के ससुराल वाले कह रहे हैं कि हमारे पास करोड़ों रुपये की प्रॉपर्टी है। 2012 में हमारे घर में फॉर्च्यूनर गाड़ी खड़ी थी तो हम दहेज के लिए क्यों परेशान करेंगे? इन सवाल और जवाब के बीच अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें दिख रहा है कि ऋतिक और दीपिका के बीच में कैसे रिश्ते थे।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस वीडियो में दिख रहा है कि कभी ऋतिक अपनी पत्नी दीपिका नागर के पैर दबा रहा है तो कभी उसके नाखूनों पर नेल पालिश लगा रहा है। सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ यह वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो के साथ सवाल पूछे जा रहे है कि "क्या इतना प्यार करने वाला पति मार सकता है?"

शादी की खुशियां बनीं मैदान-ए-जंग, बरात पर पथराव के बाद मथुरा में दहशत! आखिर ऐसा क्या हुआ?

कब और कैसे हुई थी दीपिका की मौत?

बता दें कि बीते 17 मई की रात को तीसरी मंजिल से गिरकर दीपिका नागर की मौत हो गई थी। हादसे के वक्त दीपिका ससुराल में मौजूद थी। दीपिका मूल रूप से कुड़ीखेड़ा गांव की रहने वाली थी और करीब 14 महीने पहले उसकी शादी जलपुरा गांव में मनोज प्रधान के बेटे से हुई थी। रात करीब 11:30 दीपिका अपने घर की तीसरी मंजिल से नीचे गिरी थी। जिसके बाद ससुराल वाले तत्काल उसको अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद दीपिका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया।

Greater Noida में बदमाशों के हौसले बुलंद: वेदपुरा में रातोंरात खूनी खेल, दीपक नागर की गोलियों से भूनकर हत्या

अभी तक मामले में क्या-क्या एक्शन लिया गया?

ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें दीपिका का पति, दीपिका का ससुर, दीपिका की सास और दीपिका के ससुर का भाई शामिल है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में लगातार दबिश दी जा रही है। जिस भी व्यक्ति का नाम सामने आएगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस लगातार दीपिका के ससुराल में चक्कर काट रही है। दीपिका के ससुराल में ताला लगा हुआ है।

Location :  Greater Noida

Published :  21 May 2026, 12:07 PM IST

Advertisement