शादी की खुशियां बनीं मैदान-ए-जंग, बरात पर पथराव के बाद मथुरा में दहशत! आखिर ऐसा क्या हुआ?

मथुरा में शादी की खुशियां उस वक्त हिंसा में बदल गईं जब दो बरातों की चढ़त के दौरान अचानक पथराव और मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि जातिगत तनाव के चलते हालात बिगड़े और पुलिस पर भी हमला हुआ। लेकिन इस पूरे मामले में असली वजह क्या थी, जानिए पूरी कहानी आगे…

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 21 May 2026, 9:43 AM IST
google-preferred

Mathura: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी की खुशियां उस समय अफरा-तफरी में बदल गईं जब दो भाइयों की बरात चढ़त के दौरान अचानक विवाद भड़क उठा। हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव में बुधवार देर रात हुई इस घटना ने पूरे इलाके को तनाव की स्थिति में डाल दिया। आरोप है कि अनुसूचित जाति के दूल्हों की बरात को रास्ते में रोकने के बाद पथराव शुरू हो गया, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

शादी की रस्मों के बीच बढ़ा तनाव

घटना उस समय हुई जब गांव में गुल्ला की दो बेटियों लक्ष्मी और पूनम की शादी की रस्में चल रही थीं। दोनों बरातें गोवर्धन क्षेत्र के भरनकलां गांव से आई थीं। दूल्हे अशोक और कुलदीप बाबा साहेब आंबेडकर की तस्वीर के साथ बग्गी पर सवार होकर चढ़त निकाल रहे थे। जैसे ही बरात एक विशेष इलाके से गुजरी, अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई।

छतों से बरसे पत्थर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही मिनटों में माहौल तनावपूर्ण हो गया और छतों से ईंट-पत्थर फेंके जाने लगे। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। इस हिंसा में कई लोग घायल हो गए, जिनमें 70 वर्षीय वृद्धा संतोषी को गंभीर चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गोरखपुर: पारिवारिक विवाद में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत, महुआ टोला में पसरा सन्नाटा

पुलिस पर भी हुआ हमला

सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया और कुछ पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। हालात इतने बिगड़े कि पुलिस को भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। स्थानीय लोगों के एक पक्ष का कहना है कि बरातियों ने एक मिठाई की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे विवाद और बढ़ गया। वहीं दुल्हनों के परिवार का आरोप है कि घर में घुसकर दहेज का सामान भी नुकसान पहुंचाया गया।

महिलाएं भी आईं सामने

तनाव के बीच गांव की महिलाएं भी लाठी लेकर सामने आ गईं। इसी दौरान दोनों दुल्हनें भी घटनास्थल पर पहुंचीं और प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया।

महराजगंज में पेट्रोल-डीजल की किल्लत: किसान टंकी पर कर रहे इंतजार, खेती और रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित

प्रशासन मौके पर तैनात

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए एडीएम प्रशासन अमरेश कुमार, एडीएम एफआर पंकज वर्मा, एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौके पर डटे रहे। प्रशासन ने कहा है कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी और शादी की रस्में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी कराई जाएंगी।

Location :  Mathura

Published :  21 May 2026, 9:43 AM IST

Advertisement