गोलियों की आवाज से गूंजा ग्रेटर नोएडा: पुलिस और आतंक मचाने वाले अपराधी के बीच जबरदस्त फायरिंग, फिर हुआ हाफ एनकाउंटर

ग्रेटर नोएडा में देर रात हुई एक कार्रवाई ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। वाहन चेकिंग के दौरान शुरू हुआ घटनाक्रम देखते ही देखते गोलियों की आवाज तक पहुंच गया। इसके बाद जो खुलासा हुआ, उसने पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज एक पुराने मामले की परतें खोलनी शुरू कर दीं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 11 July 2026, 9:54 AM IST
google-preferred

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने चेकिंग के दौरान रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था और उसके खिलाफ कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज बताए गए हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

शुक्रवार रात करीब 11 बजे चिठैरा नहर के पास पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया। आरोप है कि उसने पुलिस से बचने के लिए भागने का प्रयास किया और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

Greater Noida Fire: जेवर के कृष्णा रेडीमेड शोरूम में भीषण आग, दो मंजिलें जलकर राख

लिफ्ट देने के बहाने करता था लूट

गिरफ्तार आरोपी की पहचान एटा निवासी अशोक कुमार उर्फ आशु उर्फ भोला के रूप में हुई है। वह अपने साथियों के साथ राहगीरों को लिफ्ट देने का झांसा देकर सुनसान स्थान पर ले जाता था और फिर धमकाकर मोबाइल, नकदी और अन्य सामान लूट लेता था। उसके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, लूटे गए पीड़ित का आधार कार्ड और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

Greater Noida: रात में खाना लेने निकले थे GBU के तीन छात्र, रास्ते में हुआ मौत से सामना, तीनों परिवारों की खुशियां छीनी

पहले भी गिरफ्तार हो चुके हैं गैंग के सदस्य

पुलिस ने बताया कि 20 मई 2026 को अमरोहा निवासी अनुज कुमार ने दादरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बाद उनका मोबाइल फोन, नकदी और आधार कार्ड लूट लिया था। इस मामले में पुलिस पहले ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अशोक फरार चल रहा था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

Location :  Greater Noida

Published :  11 July 2026, 9:54 AM IST

Related News

Advertisement