जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बनरसिंहा खुर्द गाँव में अधिकारियों की लापरवाही की सजा ग्रामीण भुगत रहे, गांवों में ग्रामीणों को पंचायत भवन पर मिलने वाली सुविधायों के लिए बारह किलोमीटर दूर ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे गाँव के लोगों में भारी आक्रोश है।

महराजगंज में सरकारी योजनाएं फेल
Lakshmipur(Maharajganj): जिले के लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बनरसिंहा खुर्द गाँव में अधिकारियों की लापरवाही की सजा ग्रामीण भुगत रहे हैं। गांवों में ग्रामीणों को पंचायत भवन पर मिलने वाली सुविधायों के लिए बारह किलोमीटर दूर ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है, जिससे गाँव के लोगों में भारी आक्रोश है। एक तरफ जहाँ सरकार गाँवो के पंचायत भवन को आधुनिक सुविधाएं प्रदान कर रही है ताकि गाँव के ग्रामीणों को पंचायत भवन पर परिवार रजिस्टर की नकल, जाति, आय, निवास, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,आदि दस्तावेज उपलब्ध हो सकें, लेकिन दूसरी तरफ बनरसिंहा खुर्द गाँव में आज तक पंचायत भवन पर नियुक्त पंचायत सहायक नहीं बैठा,भवन पर हमेशा ताला लटका रहता है। इसके कारण ग्रामीणों को ब्लॉक का चक्कर लगाना पड़ता है।
बताया जाता है कि ब्लॉक के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही की बानगी ये है कि तमाम शिकायतों के बाद भी आज तक कोई कर्रवाई नहीं की गई। ग्राम प्रधान ने कहा कि पंचायत सहायक कुलदीप वर्मा नियुक्त हैं, लेकिन आज तक उन्होंने जॉइन नहीं किया, वे न तो पंचायत भवन पर आते हैं और न ही वे इस्तीफा दे रहे हैं। वे कहीं बाहर रहकर पढाई कर रहे हैं। इस बारे में कई बार सचिव बृजेश यादव से शिकायत की गई, लेकिन वे ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गाँव के 65 वर्षीय वृद्ध कृष्णदेव ने बताया कि कई साल से वृद्धा पेंशन के लिए भटक रहे हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। अगर गाँव में पंचायत भवन खुलता तो यहीं से उनकी समस्या का समाधान हो जाता। वे कहां तक अब ब्लॉक का चक्कर लगाएंगे।
गाँव में पंचायत भवन के बगल में बारह लाख की लागत से आंगनबाड़ी केंद्र बनाया गया है जिस पर हमेशा ताला लटका रहता है, ग्रामीणों ने बताया कि जबसे ये केंद्र बना है तबसे ताला लटका हुआ है। इस मामले में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं देता।
सपा विधायक राहुल लोधी का वार, मंत्री की आय बढ़ी, किसान अब भी बेहाल
इस मामले में DPRO श्रेया मिश्रा ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि प्रकरण गंभीर है, अगर पंचायत सहायक नहीं आते हैं तो उन्हें हटाया जायेगा, मामले में जाँच कर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी।