

महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बड़हलगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur: महिला एवं बालिकाओं से जुड़े अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और अपराधियों को कानून के शिकंजे में लाने के लिए गोरखपुर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में थाना बड़हलगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नाबालिग बालिका का अपहरण कर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपित युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर आर.के. नय्यर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जितेंद्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी गोला दरवेश कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
थानाध्यक्ष बड़हलगंज चंद्रभान सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रितेश यादव मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विशाल पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम कोड़ारी, थाना बड़हलगंज को जाईपार फोरलेन के पास से समय करीब 11:25 बजे दबोच लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार अभियुक्त विशाल के विरुद्ध थाना बड़हलगंज में मु0अ0सं0 433/2025 धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। यह मामला ग्राम कोड़ारी निवासी ललई प्रसाद पुत्र मानिक द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर पंजीकृत हुआ था।
उन्होंने शिकायत में कहा था कि उनकी 17 वर्षीय नातिन नेहा कुमारी पुत्री प्रदीप को दिनांक 06 जुलाई 2025 की रात्रि में अभियुक्त विशाल बहला-फुसलाकर भगा ले गया। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि उसने किशोरी को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया।
गोरखपुर में दिल दहलाने वाली घटना: पति ने बीच बाजार पत्नी को मारी गोली, इलाके में सनसनी
गंभीर मामले को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रमुख रूप से उपनिरीक्षक रितेश यादव व कांस्टेबल नवीन चंद्र शुक्ला शामिल रहे।
महिला व बाल अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे इस अभियान से एक ओर जहां पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है, वहीं क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस की सख्ती का संदेश भी गया है।
कुख्यात अपराधी पर सख्ती, गोरखपुर में इरशाद अहमद को दुराचारी करार; हिस्ट्रीशीट खोली गई
गोरखपुर पुलिस का कहना है कि ऐसे संगीन अपराधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा