सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल है।पढिए पूरी खबर

बहला-फुसलाकर किया ये हाल
गोरखपुर: सहजनवां थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और विरोध करने पर उसके परिजनों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और चर्चा का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार, गांव की 16 वर्षीय किशोरी को संतकबीरनगर जिले के एक गांव का युवक 11 फरवरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों को जब किशोरी के गायब होने की जानकारी हुई तो उन्होंने काफी तलाश की। बाद में जानकारी मिली कि किशोरी आरोपी युवक के संपर्क में है। इस पर परिवार के लोग आरोपी के घर पहुंचे और किशोरी को वापस करने की बात कही। आरोप है कि वहां मौजूद आरोपी पक्ष के लोगों ने बात सुनने के बजाय गाली-गलौज शुरू कर दी और माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया।
जान से मारने की धमकी
पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी और उसके परिजनों ने उन्हें मारने-पीटने के लिए दौड़ा लिया। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई, जिससे परिवार के लोग दहशत में आ गए। किसी तरह वहां से निकलकर पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी और लिखित तहरीर सौंपी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी संदीप और उसके भाई अर्जुन के खिलाफ अपहरण, मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
माघ मेला समापन से पहले गरमाई सियासत, शंकराचार्य विवाद पर अखिलेश यादव का बड़ा बयानच; जानिए क्या बोले
किशोरी की बरामदगी के लिए लगाई टीम
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। किशोरी की बरामदगी के लिए टीम लगाई गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। साथ ही घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि सत्यता सामने लाई जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं चिंता का विषय हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है।